Breaking News
Kashi Ki Aawaz | सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, बाजार में शोक की लहर।
सोनभद्र

सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, बाजार में शोक की लहर।

सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, बाजार में शोक की लहर।

ब्यूरो रिपोर्ट तारा शुक्ला सोनभद्र

सोनभद्र। स्थानीय बाजार से जुड़े एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। जानकारी के अनुसार जनपद मिर्जापुर के राजगढ़ बाजार निवासी सुनिल केशरी उम्र 25 एवं सचिन केशरी उम्र 24 पुत्र शिव गोबिंद केशरी बुधवार की शाम दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि थाना राजगढ़ क्षेत्र के बिशुनपुर गांव के समीप मुख्य सड़क पर करीब साढ़े सात बजे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुनिल को बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई। बताया जाता है कि मृतक भाइयों का मूल निवास करमा क्षेत्र में है, हालांकि उनके पिता शिव गोबिंद केशरी पिछले लगभग 20 वर्षों से अपने ससुराल राजगढ़ में परिवार सहित रह रहे थे। दोनों युवक स्थानीय बाजार में कपड़े का व्यवसाय करते थे। परिजनों के अनुसार, शिव गोबिंद केशरी के केवल दो ही पुत्र थे, जिनकी इस हादसे में मौत हो गई। उनके दादा राम किसुन केशरी करमा बाजार के प्रतिष्ठित व्यवसायी माने जाते थे। घटना के बाद करमा व राजगढ़ बाजार में शोक व्याप्त है तथा स्थानीय व्यापारियों व क्षेत्रवासियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.