सर्वाइकल कैंसर रोकथाम अभियान शुरू, सीडीओ ने फीता काटकर HPV टीकाकरण का किया शुभारंभ।
ब्यूरो रिपोर्ट तारा शुक्ला सोनभद्र
सोनभद्र । जनपद में किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी (एचपीवी) टीकाकरण अभियान की शुरुआत रॉबर्ट्सगंज स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में की गई। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभकिया। इस दौरान विमला इंटरमीडिएट कॉलेज की 14 वर्षीय शुभांगिनी (14वर्ष) और रिया (14वर्ष) को टीका लगया गया, जिन्हें सीडीओ ने प्रमाण पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर सीडीओ जागृति अवस्थी ने बताया कि “14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी, लेकिन 15 वर्ष से कम आयु की बच्चियां इस टीकाकरण के लिए पात्र हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों का एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि उन्हें सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है।” सीएमओ डॉ० पंकज कुमार रॉय ने बताया कि "सर्वाइकल कैंसर विश्व स्तर पर महिलाओं में चौथा सबसे सामान्य कैंसर है, जो ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) संक्रमण के कारण होता है। उन्होंने कहा कि समय पर टीकाकरण से इस कैंसर की प्रभावी रोकथाम संभव है। इस टीके एक डोज ही पर्याप्त है। टीकाकरण के समय आयु प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड या स्कूल आईडी साथ लाना आवश्यक होगा।"जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ० गिरधारी लाल ने बताया कि "जनपद में लगभग 22340 बच्चियों को टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह टीका जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अर्बन रॉबर्ट्सगंज में निःशुल्क उपलब्ध रहेगी।" इस दौरान अर्बन प्रभारी डॉ० जे०बी० सिंह, डॉ० प्रेमनाथ, मनोज कुमार, पुष्पेंद्र शुक्ला, मीना भारती, जेबुन्निसा, चंद्रकला, वर्तिका पांडेय, संदीप श्रीवास्तव, सुशील कुमार पांडेय, आशुतोष मिश्रा, राकेश कन्नौजिया, चरनजीत सिंह सहित आशा कार्यकर्तियां मौजूद रहे।
Leave Comments
Login to leave a comment.