जायसवाल यूथ क्लब ने हर्षोल्लास के साथ किया होली मिलन समारोह का आयोजन।
ब्यूरो रिपोर्ट तारा शुक्ला सोनभद्र
सोनभद्र। जायसवाल यूथ क्लब सोनभद्र का पांचवां भव्य होली मिलन समारोह बुधवार की शाम को डी आर ड्रीम लग्जरियस बैंक्विट में रावर्टसगंज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, तत्पश्चात कुल देवता श्री सहस्त्रबाहु जी के पूजन एवं आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जायसवाल यूथ क्लब महिला मंडल की ओर से शालिनी जायसवाल, अध्यक्ष नीलम जायसवाल एवं अन्य महिला सदस्यों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का अभिनंदन किया गया। इसके उपरांत जायसवाल परिवार के बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि मनीष जायसवाल (विधायक, पडरौना) का माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। साथ ही विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल, अजय जायसवाल (नारायणपुर, उत्तर प्रदेश वैश्य समाज), स्थानीय प्रतिनिधि सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों का भी सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मनीष जायसवाल ने होली की शुभकामनाएं देते हुए समाज में एकता, समर्पण एवं संगठन की आवश्यकता पर बल दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए जनगणना में "कलवार" उपनाम अपनाने की अपील की। सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि जायसवाल यूथ क्लब समाज को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वहीं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने नारी शक्ति की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। संरक्षक प्रदीप जायसवाल एवं अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि क्लब का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को एक मंच पर लाकर संगठित करना है। महामंत्री विनय जायसवाल, कोषाध्यक्ष शरद जायसवाल एवं रवि कुमार जायसवाल ने समाज की एकता पर बल दिया। नगर अध्यक्ष रमण जायसवाल, नगर महामंत्री अभिषेक जायसवाल, नगर कोषाध्यक्ष अंकित जायसवाल,नगर उपाध्यक्ष आशीष जायसवाल, ने बच्चों की प्रतिभा निखारने में ऐसे आयोजनों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
Leave Comments
Login to leave a comment.