Breaking News
Kashi Ki Aawaz | सोनभद्र: क्षेत्राधिकारी ने किया ओबरा थाने पर समीक्षा।
सोनभद्र

सोनभद्र: क्षेत्राधिकारी ने किया ओबरा थाने पर समीक्षा।

सोनभद्र: क्षेत्राधिकारी ने किया ओबरा थाने पर समीक्षा।

ब्यूरो रिपोर्ट तारा शुक्ला सोनभद्र

ओबरा (सोनभद्र) । क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार द्वारा थाना ओबरा पर अर्दली रूम का आयोजन कर थाना स्तर पर लंबित प्रकरणों, विवेचनाओं एवं कार्यालयीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा पुराने प्रकरणों में प्रगति लाने पर विशेष बल दिया गया।
अर्दली रूम के दौरान थाना अभिलेखों, अपराध रजिस्टर, लंबित प्रार्थना पत्रों एवं शिकायतों की भी जांच की गई तथा उनके त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए गए। साथ ही बीट पुलिसिंग को और अधिक सक्रिय करने, क्षेत्र में सतत भ्रमणशील रहने एवं संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया। नवरात्रि एवं ईद त्योहारों के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी द्वारा विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित गश्त, रात्रि चेकिंग एवं शांति समिति के साथ समन्वय स्थापित कर त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया पर सतर्क निगरानी रखने, अफवाहों पर त्वरित संज्ञान लेने एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। सोनभद्र पुलिस द्वारा जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.