Breaking News
Kashi Ki Aawaz | मुगलसराय: मानसरोवर तालाब में युवक डूबा 18 वर्षीय जाहिद का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी।
चंदौली

मुगलसराय: मानसरोवर तालाब में युवक डूबा 18 वर्षीय जाहिद का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी।

मुगलसराय: मानसरोवर तालाब में युवक डूबा 18 वर्षीय जाहिद का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी।

ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल

मुगलसराय के अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित मानसरोवर तालाब में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

मृतक की पहचान कसाब महाल, मुगलसराय निवासी 18 वर्षीय जाहिद पुत्र स्वर्गीय जिलानी शाह के रूप में हुई है।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घटना की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार अनिल कुमार पांडेय और आलू मिल चौकी इंचार्ज अनिल यादव भी मौके पर मौजूद रहे। स्थानीय लोगों की मदद से गोताखोरों को बुलाया गया। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक का शव तालाब से बाहर निकाला।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक किन परिस्थितियों में तालाब में डूबा। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। ईद के त्योहार के बीच दो दिनों में डूबने से यह तीसरी मौत है, जिससे मातम छा गया है।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.