चैत्र नवरात्रि पर पीडीडीयू नगर में निकली शोभायात्रा।
शिवसेना नेताओं ने श्रृंगार गौरी का दर्शन कर ध्वजा यात्रा निकाली
ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में रविवार को चैत्र नवरात्रि की दशमी तिथि पर शिवसेना के जिला प्रमुख सचिव राजाराम तिवारी के नेतृत्व में एक शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा माता काली मंदिर से शुरू होकर काशी विश्वनाथ मंदिर स्थित श्रृंगार गौरी तक पहुंची, जहां भक्तों ने दर्शन-पूजन किया।
इस शोभायात्रा में शिवसेना की चंदौली जिला अध्यक्ष श्वेता सिंह सहित कई भक्त शामिल थे। यात्रा काली माता मंदिर से नगर भ्रमण करते हुए पैदल बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंची। भक्तों के माथे पर तिलक लगा था और उनके हाथों में नारियल व पूजा सामग्री थी। उनके पीछे कुछ लोग झंडे लेकर चल रहे थे।
राजाराम तिवारी ने बताया कि चैत्र नवरात्रि के दौरान माता श्रृंगार गौरी का दर्शन और पूजन करने की यह परंपरा पिछले 25 वर्षों से चली आ रही है। श्रृंगार गौरी मंदिर जाने से पहले, उन्होंने और उनके साथ आए कुछ भक्तों ने काली माता मंदिर में भी दर्शन किए। श्वेता सिंह ने भी इस बात की पुष्टि की कि वे काली माता मंदिर से नगर भ्रमण करते हुए श्रृंगार गौरी का श्रृंगार करने जा रहे थे।
यात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों की धुन पर "जय श्री राम" और "हर हर महादेव" के जयकारे गूंजते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यह शोभायात्रा पीडीडीयू नगर से निकाली गई थी।
Leave Comments
Login to leave a comment.