मैहर धाम में माँ शारदा के चरणों में नमन, भक्तिभाव से सराबोर हुआ मन,(कमलेश पाण्डेय)।
ब्यूरो रिपोर्ट तारा शुक्ला सोनभद्र
मैहर (मध्य प्रदेश), 22 मार्च 2026 (रविवार)। पावन चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर मध्य प्रदेश के जिला मैहर स्थित प्रसिद्ध माँ शारदा धाम में दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। माँ के पवित्र दरबार में पहुँचते ही वातावरण में गूंजते जयकारों, घंटियों की मधुर ध्वनि और भक्तों की अपार आस्था ने मन को अद्भुत शांति और ऊर्जा से भर दिया। माँ शारदा के चरणों में नमन करते ही हृदय श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हो उठा। ऐसा प्रतीत हुआ मानो माँ की दिव्य कृपा और आशीर्वाद हर कष्ट को हरने और जीवन को नई दिशा देने के लिए साक्षात उपस्थित हो। मंदिर परिसर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच भी एक अलौकिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव हुआ, जिसने मन को गहराई से स्पर्श किया।
Leave Comments
Login to leave a comment.