सलखन फॉसिल्स पार्क का डीएम ने किया निरीक्षण, सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश।
ब्यूरो रिपोर्ट तारा शुक्ला सोनभद्र
सोनभद्र। जिलाधिकारी ने का स्थलीय निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्किंग स्थल, प्राकृतिक म्यूजियम, रिसेप्शन सेंटर, कैंटीन सहित मूलभूत सुविधाओं को व्यवस्थित एवं सुदृढ़ करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि रिसेप्शन सेंटर पर आने वाले सभी आगंतुकों का नाम अनिवार्य रूप से पंजीकृत किया जाए तथा पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए। इसके साथ ही उन्होंने विद्युत उपकेंद्र तक पहुंचने के लिए अलग मार्ग निर्माण के भी निर्देश दिए, जिससे व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हो सकें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फॉसिल पार्क जाने वाले मार्ग के समीप स्थित तालाब के सुंदरीकरण एवं नियमित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि पर्यटकों को आकर्षक एवं मनोहारी वातावरण मिल सके। जिलाधिकारी ने कहा कि सलखन फॉसिल्स पार्क में स्थित जीवाश्मों को देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक आते हैं, ऐसे में यहां उच्चस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने वन विभाग को निर्देशित किया कि पार्क के समग्र विकास एवं सौंदर्याकरण के लिए विस्तृत कार्ययोजना शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत की जाए। इस दौरान वन विभाग के अधिकारी, तहसीलदार रॉबर्ट्सगंज, डीसी मनरेगा, जिला उद्यान अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Leave Comments
Login to leave a comment.