Breaking News
Kashi Ki Aawaz | ईद-उल-फितर पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, एसपी ने किया निरीक्षण।
सोनभद्र

ईद-उल-फितर पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, एसपी ने किया निरीक्षण।

ईद-उल-फितर पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, एसपी ने किया निरीक्षण।

ब्यूरो रिपोर्ट तारा शुक्ला सोनभद्र

सोनभद्र। ईद-उल-फितर पावन अवसर पर जनपद में शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शनिवार को थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में नमाज ड्यूटी एवं यातायात व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने दुद्धी क्षेत्र में भ्रमण कर नमाज स्थलों एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों ने अपने-अपने सर्किल में लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की, जिससे नमाज शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो सके। पुलिस प्रशासन की सतर्कता के चलते जिले के सभी स्थानों पर ईद की नमाज सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में अदा की गई। इस दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य रही।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.