Breaking News
Kashi Ki Aawaz | विजयगढ़ किला परिसर में उर्स मेले को लेकर अनियमितताओं का विरोधः अल्ताफ अहमद कादरी।
सोनभद्र

विजयगढ़ किला परिसर में उर्स मेले को लेकर अनियमितताओं का विरोधः अल्ताफ अहमद कादरी।

विजयगढ़ किला परिसर में उर्स मेले को लेकर अनियमितताओं का विरोधः अल्ताफ अहमद कादरी।

ब्यूरो रिपोर्ट तारा शुक्ला सोनभद्र 

सोनभद्र। जनपद के ऐतिहासिक विजयगढ़ किला परिसर में विगत वर्षों से उर्स मेले के दौरान हो रही कथित अनियमितताओं एवं अवैध वसूली के विरोध में आज एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र मंत्री अल्ताफ अहमद कादरी द्वारा भारतीय जनता पार्टी, जनपद सोनभद्र के जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता एवं जिलाधिकारी, सोनभद्र को विस्तृत प्रार्थना/शिकायत पत्र सौंपा गया।ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि विजयगढ़ किला, जो कि एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक धरोहर है, वहां 15 अप्रैल को प्रस्तावित उर्स मेले के दौरान पूर्व वर्षों की भांति पुनः अनियमितताओं की आशंका व्यक्त की जा रही है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि पूर्व में उर्स के दौरान किला परिसर में "दान" के नाम पर रसीद काटकर धन वसूली, स्थानीय दुकानदारों से कथित जबरन वसूली, किले के नीचे वन विभाग की भूमि पर पार्किंग के नाम पर अवैध शुल्क वसूली तथा बिना स्पष्ट अनुमति के बड़े स्तर पर मेला संचालन जैसी गतिविधियाँ सामने आती रही हैं।
अल्ताफ अहमद कादरी ने बताया कि यह किला पुरातत्व एवं वन विभाग के अधीन संरक्षित क्षेत्र है, जहाँ किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधि अथवा आयोजन के लिए पूर्व अनुमति आवश्यक होती है। इस प्रकार की अनियमितताएँ न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि हमारी ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करती हैं। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन एवं संबंधित जनप्रतिनिधियों से मांग की गई कि प्रस्तावित उर्स मेले से पूर्व ही पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि बिना अनुमति कोई भी वसूली अथवा व्यावसायिक गतिविधि न हो। साथ ही, किला परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, पारदर्शिता एवं सुरक्षा के उचित प्रबंध किए जाएं। प्रेस विज्ञप्ति में यह भी स्पष्ट किया गया कि सभी नागरिक धार्मिक आस्था एवं उर्स का पूर्ण सम्मान करते हैं, किन्तु आस्था के नाम पर किसी भी प्रकार की अवैध वसूली या ऐतिहासिक धरोहर को नुकसान पहुँचाने वाली गतिविधियाँ स्वीकार्य नहीं हैं। वही अल्ताफ अहमद कादरी ने आशा व्यक्त की कि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रशासन इस गंभीर विषय को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे, जिससे विजयगढ़ किला जैसी अमूल्य धरोहर की सुरक्षा बनी रहे।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.