सोनभद्र: सीडीओ ने किया विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरूआत।
ब्यूरो रिपोर्ट तारा शुक्ला सोनभद्र
सोनभद्र । लू, डेंगू, चिकनगुनिया, स्क्रबटाइफस, एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम और कालाजार जैसी संचारी रोगों को काबू में करने के लिए आज से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरूआत हुई है। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सभागार में एक गोष्ठी आयोजित की। गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने उपस्थित बच्चों को साफ-सफाई रखने के साथ संचारी रोगों से बचने के ऊपर को आत्मसात करने के बारे में जानकारी दी। वहीं मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने बताया कि "ग्रामीण क्षेत्रों में नालियों एवं तालाबों की सफाई, झाड़ियों की कटाई तथा शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, जबकि नगर विकास विभाग नगरीय क्षेत्रों में इसी प्रकार के कार्यों का निर्वहन करेगा। पंचायत राज विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में एंटीलार्वा छिड़काव, फॉगिंग, नालियों व तालाबों की सफाई और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। शिक्षा विभाग स्कूलों में बच्चों को स्वच्छता और गर्मी से बचाव के उपाय सिखाएगा। कृषि विभाग चूहा-छछंदर से फैलने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक करेगा, वहीं पशुपालन विभाग पशुजनित रोगों से बचाव की जानकारी देगा। उन्होंने बताया कि लू और गर्मी को देखते हुए पंचायत भवनों, स्कूलों, चौराहों और स्वास्थ्य केंद्रों पर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।"गोष्ठी को संबोधित करते हुए सीडीओ जागृति अवस्थी ने बताया कि "शासन की मंशा के अनुरूप संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा। 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान आयोजित होगा। इस दौरान प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर दिमागी बुखार समेत अन्य संक्रामक रोगों से बचाव एवं उपचार की जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि अभियान के लिए जनपद में कुल 1765 टीमें गठित की गई हैं, जिनमें 1725 ग्रामीण और 40 शहरी क्षेत्रों में सक्रिय रहेगी।"गोष्ठी में जिला मलेरिया अधिकारी धर्मेन्द्र नारायण श्रीवास्तव ने बताया कि "अभियान में 11 विभाग मिलकर मलेरिया, डेंगू, टीबी सहित अन्य संचारी रोगों की रोकथाम और जनजागरूकता पर कार्य करेंगे।" कार्यक्रम के अंत में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० प्रेमनाथ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। गोष्ठी में बीएसए मुकुल आनंद पांडेय, एसीएमओ डॉ० गुलाब शंकर यादव, सहायक मलेरिया अधिकारी आर०के० सिंह, मलेरिया निरीक्षक पी०के० सिंह, अनिल दूबे, कुमार शुभम, देवाशीष पांडेय, मधु, जूही सिंह और सभाजीत प्रसाद सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
Leave Comments
Login to leave a comment.