मांगों को लेकर निविदा बिजली कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन।
ब्यूरो रिपोर्ट तारा शुक्ला सोनभद्र
सोनभद्र । उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के तत्वाधान में बुधवार को विद्युत उपकेंद्र कांशीराम पर तैनात निविदा कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान किये जाने की मांग की। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों की मुख्य मांगों में उन संविदा कर्मियों को तत्काल कार्य पर वापस लेना और उनका रुका हुआ वेतन दिलाना शामिल है, जिन्हें बिना पूर्व सूचना के काम से हटा दिया गया था। इसके अतिरिक्त कर्मचारियों ने सभी उपकेंद्रों पर पुर्ण सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने, दुर्घटनाग्रस्त संविदा कर्मियों को तत्काल मुआवजा भुगतान करने और सभी संविदा कर्मियों के लिए ईएसआई कार्ड व पहचान पत्र उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने यह भी स्पष्ट करने की मांग की कि दोनों खंडों में विभाग के माध्यम से कितने कुशल और कितने अकुशल संविदा कर्मियों से काम लिया जा रहा है। संगठन ने प्रबंधन से पांच अप्रैल तक संगठन पदाधिकारियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता कर समस्याओं का उचित समाधान करने का अनुरोध किया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि ऐसा नहीं होता है, तो छह अप्रैल से सभी संविदा कर्मी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन या भूख हड़ताल करने को बाध्य होंगे। संगठन ने इस स्थिति में होने वाली किसी भी औद्योगिक अशांति की पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन पर डाली है।
Leave Comments
Login to leave a comment.