Breaking News
Kashi Ki Aawaz | चार युवकों को गोली लगी, हालत गंभीर।
चंदौली

चार युवकों को गोली लगी, हालत गंभीर।

चार युवकों को गोली लगी, हालत गंभीर।

ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल

मुगलसराय में पैसों के लेनदेन विवाद में युवक ने चलाई गोली

मुगलसराय में शनिवार देर रात पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने चार लोगों को गोली मार दी। यह घटना मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सहजौर गांव के पास वाराणसी-चंदौली रिंग रोड के समीप हुई। सभी घायल युवकों को गंभीर हालत में वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

घायलों की पहचान छेमिया गांव निवासी सोनू यादव, रामकुमार यादव, अक्षय यादव और कृष्णा यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीन युवकों को सीने में और एक को जांघ में गोली लगी है। उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सूर्य प्रकाश सिंह उर्फ चुन्नू सिंह मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंची। एसपी, एएसपी और सीओ भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

पीडीडीयू नगर के सीओ अरुण सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में रुपए के लेनदेन का विवाद ही घटना का मुख्य कारण सामने आया है। पुलिस की कई टीमें फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। मुगलसराय कोतवाली के छेमिया गांव में सीओ सहित कई थानों की फोर्स तैनात की गई है।

इस वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.