Breaking News
Kashi Ki Aawaz | होली से पहले बड़ी कार्रवाई: 3807 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद,।
चंदौली

होली से पहले बड़ी कार्रवाई: 3807 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद,।

होली से पहले बड़ी कार्रवाई: 3807 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, प्याज की बोरियों के नीचे छिपाकर बिहार ले जा रहे थे तस्कर।

ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल

चंदौली। होली पर्व के मद्देनजर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चंदौली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में कोतवाली चंदौली पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में 3807 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

मझवार रेलवे स्टेशन के पास हाईवे पर घेराबंदी क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने मझवार रेलवे स्टेशन के सामने नेशनल हाईवे पर घेराबंदी कर एक 12 चक्का ट्रक (संख्या RJ11GB4050) को रोककर तलाशी ली। मुखबिर की सटीक सूचना पर रोके गए ट्रक में ऊपर से सड़ी-गली प्याज की बोरियां लदी हुई थीं, ताकि बदबू के कारण कोई गहराई से जांच न कर सके। लेकिन जब पुलिस ने बोरियों को हटाकर नीचे तलाशी ली तो भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब छिपाकर रखी गई थी।

ग्वालियर से पटना ले जाई जा रही थी खेप
पूछताछ में पता चला कि शराब की यह खेप मध्य प्रदेश के ग्वालियर से लादी गई थी और होली के अवसर पर ऊंचे दामों पर बेचने के लिए बिहार के पटना ले जाई जा रही थी। बिहार में शराबबंदी लागू होने के कारण तस्कर त्योहारों के समय अवैध शराब की सप्लाई कर मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में थे।

दो तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है— मुबारक खां पुत्र अजीज, निवासी सिलावटी थाना धौज, जिला कादिराबाद (हरियाणा), उम्र 27 वर्ष और चुन्ना पुत्र मजीद, निवासी सिलावटी थाना धौज, जिला कादिराबाद (हरियाणा), उम्र 29 वर्ष। दोनों के विरुद्ध धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

क्षेत्राधिकारी सदर का बयान
क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि होली पर्व को देखते हुए जनपद में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में स्वाट एवं सर्विलांस टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए मझवार रेलवे स्टेशन के समीप हाईवे पर संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। उन्होंने कहा कि “अवैध शराब की तस्करी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनपद पुलिस का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।”

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.