थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर किया, एसपी ने कार्य में लापरवाही पर की कार्रवाई।
ब्यूरो रिपोर्ट तारा शुक्ला सोनभद्र
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कार्य में लापरवाही पाए जाने पर म्योरपुर थानाध्यक्ष रामदरश राम को लाइन हाजिर कर दिया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक ने जनपद में कानून-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान म्योरपुर थाने की कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त किया। निरीक्षण व समीक्षा में लापरवाही सामने आने पर उन्होंने तत्काल प्रभाव से थानाध्यक्ष रामदरश राम को लाइन हाजिर करने का आदेश जारी कर दिया। एसपी अभिषेक वर्मा ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा कानून- व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में अनुशासन और जिम्मेदारी के प्रति सख्ती का संदेश गया है।
Leave Comments
Login to leave a comment.