Breaking News
Kashi Ki Aawaz | होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
सोनभद्र

होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

सोनभद्र उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के बैनर तले सोमवार की शाम नगर स्थित पृथ्वी बैंक्विट में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट तारा शुक्ला सोनभद्र।

इस अवसर पर बतौर अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पंडित अजय शेखर ,वर्तमान विधायक सदर भूपेश चौबे, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सोनभद्र, संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन ने अंग वस्त्र प्रदान कर अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर  पर नगर के व्यापारियों में अलग ही उत्साह देखने को मिला लोगों ने एक दूसरे को रंग- गुलाल  लगाकर होली की शुभकामनाएं दी एक दूजे से गले मिलकर अभिवादन करने के साथ ही फागुनी रंग की बयार में मदमस्त भाव से गीत -संगीत के बीच गोते लगाते रहे लोग होली आई रे कन्हाई एवं होली के दिन दिल खिल जाते हैं रंगों में रंग मिल जाते हैं जैसे गीतों पर थिरकता नजर आया पूरा समूह,इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष ने अपने स्वागत भाषण में पदाधिकारीयों को साधुवाद देते हुए कहा कि कर्मठ एवं समर्पित पदाधिकारीयों के कारण ही हमारा संगठन निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है उन्होंने पदाधिकारीयों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व से हमें नई ऊर्जा, नई दिशा और आगे बढ़ने का साहस प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि बसंत आ गया है इसमें उमंग है, रंग है ,स्वर है, सुगंध है, रंग फूलों में है, स्वर कोयल की कुंजन में है, और सुगंध आम्र की मंजरी व पेड़ पौधों की डालियों पर इठलाते खिलखिलाते पुष्प विखेर रहे हैं इन सबको अपने साथ लेकर बसंत ने अपनी छवि-छटा बिखेरी है, बहार व बयार बहाई है। उन्होंने मध्य पूर्व एवं पश्चिमी देशों के बीच चल रहे युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि बसंत की इसी मादकता के साथ रुदन एवं क्रंदन का भी एहसास होने लगा है धरती में धुआं छाया है, गगन में कुहासा है, और मानव मन उदास है, संभवत इसीलिए क्योंकि अंततः प्रकृति की ऊर्जा अभी भी कहीं अवरुद्ध है अभी तक वहां बसंत का आगमन नहीं हो सका है बलिदान की उमंग, तप के चटक रंग विवेक के स्वर व वैराग्य की सुगंध नहीं प्रसारित हो सकी है जब तक ऐसा ना हो पाएगा वसंत पूर्ण ना होगा एक अधूरापन एक अपूर्णता समूचे वातावरण को विषाक्त व विषाद ग्रस्त बनाए रखेगी। रक्त की छींटे यूं ही उड़ते रहेंगे प्रकृति यूं ही रूठी रहेगी आचरण के दोष, विचारों के विकार, हमें से किसी को भी बसंत की बहार एवं बयार में आनंदित नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था का मजबूत सशक्त स्तंभ है व्यापारी जो देश को देता है सबल, संभल अपने क्षेत्र की कर्मठ उपादेयता अर्पित करते, ठीक उसी प्रकार जैसे स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में स्वाधीनता सेनानियों को आर्थिक मदद कर व्यापारियों ने देश को अंग्रेजों के चंगुल से आजाद कराया आज भी व्यापारी इसी कर्तव्य निष्ठा से काम कर समय पर टैक्स देकर अपने देश को आर्थिक आधार पर और मजबूत करने की दिशा में अग्रसर है। मंच के माध्यम से जिला अध्यक्ष ने विश्वास दिलाया कि अगर भविष्य में किसी भी व्यापारी के साथ अन्याय हुआ तो हम सड़क पर उतरेंगे और जब तक न्याय नहीं मिल जाता तब तक संघर्ष करते रहेंगे उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए व्यापारियों में एकता एवं भाईचारे की भावना को जागृत करना होगा ताकि आपस में किसी भी तरह की ईर्ष्या की भावना खत्म हो उन्होंने कहा कि व्यापारी हित में सभी को मिलकर काम करना होगा तभी इस देश का व्यापारी मजबूत हो सकेगा उन्होंने कहा कि होली आपसी भाईचारा प्रेम सौहार्द का त्यौहार है होली के रंग उत्साह एवं उमंग  के प्रतीक हैं। बसंती उल्लास की रसधार में भीगने व भिगोने का नाम फगुआ है। और इस समय प्रकृति अपने साथ नए अनुदानों के रंग एवं नए आशीषों की महक  लेकर आता है जिसके आगमन से प्रकृति पुलकित, पल्लवित वह पुष्पित हो उठती है बासंतिक परिधान में सज संवरकर। उन्होंने कहा कि यह सुअवसर है प्रकृति की यह खुशी  पुष्प पलाश के चटक रंगों संग सरसों के बसंती परिधानों से छलक उठी है धरा। बसंत की इस अनुपम स्वागत में भ्रमरगीत से अभिगुंजित होते दिख रहे हैं जो कोयल के पंचम सुर और वह प्रकृति के सप्तम स्वर मानव संग-संग लयबद्ध हो रहे हो तथा नव पल्लव नूतन परिवेश में झंकृत हो उठे हैं नवगति- नवलय के आच्छादन से। नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सम्मानित अतिथियों व्यापारी साथियों, पदाधिकारीयों तथा पत्रकार बंधुओ की गरिमामय  उपस्थित ने इस कार्यक्रम को सफल और यादगार बना दिया आप सभी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। इस अवसर पर प्रितपाल सिंह, शरद जायसवाल, धर्मराज सिंह, राजू जायसवाल, रवि जायसवाल, जसकीरत सिंह, यशराज सिंह, सिद्धार्थ सांवरिया, सूर्या जायसवाल ,दीप सिंह पटेल, नागेंद्र मोदनवाल, कुशाग्र शर्मा, धर्मेंद्र प्रजापति, अभिषेक सोनी, पंकज कनोडिया, विनोद कनोडिया, नवीन अग्रवाल, जसपाल सिंह, प्रमोद गुप्ता, अमित वर्मा, शिवम केसरी, प्रति केसरी, दिलकरन सिंह, सुनील सरोज, कृष्णा सोनी, अमित जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, अंकित सिंघल ,रामजी मोदनवाल, मंटू केसरी ,गुरप्रीत सिंह सोखी, भारतीय जनता पार्टी की महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पुष्पा सिंह, गुड़िया, सुमन केसरी आदि लोग उपस्थित रहे

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.