Breaking News
Kashi Ki Aawaz | सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, ग्राम प्रधान व सचिव की मिली भगत से अन्यत्र बनवाया जा रहा अन्नपूर्णा भवन।
सोनभद्र

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, ग्राम प्रधान व सचिव की मिली भगत से अन्यत्र बनवाया जा रहा अन्नपूर्णा भवन।

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, ग्राम प्रधान व सचिव की मिली भगत से अन्यत्र बनवाया जा रहा अन्नपूर्णा भवन।

ब्यूरो रिपोर्ट तारा शुक्ला सोनभद्र

"क्षेत्र भ्रमण के दौरान करारी गांव पहुंचे सदर विधायक भूपेश चौबे को ग्रामीणों ने सौपा ज्ञापन"

"चिन्हित भूमि पर अन्नपूर्णा भवन नही बनाये जाने का ग्रामीणों ने किया विरोध"

"करारी ग्राम पंचायत के मौजा पूरैनिया व गोरडीहा में हो रहे निर्माण कार्य को रोकने का ग्रामीणों ने किया मांग"

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)। सूबे की योगी सरकार ने ग्रामीण जनता को दैनिक उपयोग की वस्तुओ को खरीदने के लिए भटकना न पड़े इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक अन्नपूर्णा भवन का निर्माण करा रही है जहां दैनिक उपयोग की वस्तुओ के साथ ही सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान भी होंगी जो इस अन्नपूर्णा भवन का संचालन करेगी। सरकार की यह योजना अभी धरातल पर चलना शुरु ही किया कि इसके निर्माण के लिए भूमि का चयन और निर्माण कार्य दोनो ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अपनो को लाभ पहुंचाने में लग गये है। ताजा मामला सदर विकास खण्ड के करारी ग्राम पंचायत का है जहां सर्वाधिक जनसंख्या वाले गांव में जमीन उपलब्ध होने के बावजूद कम आबादी वाले गांव में अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कराया जा रहा है, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया और इसकी शिकायत जिलाधिकारी सहित मुख्य विकास अधिकारी से किया है।
इस बीच शनिवार को क्षेत्र भ्रमण निकले सदर विधायक भूपेश चौबे को ग्रामीणों ने ज्ञापन सौप कर करारी गांव में ही अन्नपूर्णा भवन बनाये जाने कि ग्रामीणों ने मांग किया। इस दौरान ग्रामीणों ने सदर विधायक को बताया कि करारी गांव में आराजी संख्या – 213 में अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कराया जाना था इसके लिए संयुक्त टीम द्वारा नापी भी की जा चुकी है लेकिन ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव द्वारा एक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कम आबादी वाले गांव में कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने सदर विधायक को बताया कि ग्राम सभा करारी शासन द्वारा प्रत्येक ग्राम सभा में अन्नपूर्णा भवन बनवाने हेतु ग्राम प्रधान को निर्देशित किया गया है। ग्राम सभा करारी में क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा मौजा करारी में आबादी की भूमि आराजी संख्या – 213 अन्नपूर्णा भवन बनाने हेतु प्रस्तावित हुआ था और ग्राम सभा कि जनता के सहमति से शासन को प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है। वही पूर्व बीडीसी नीरज तिवारी ने सदर विधायक को अवगत कराया कि जिस भूमि पर अन्नपूर्णा भवन बनाना था वहां शिवेन्द्र नाथ त्रिपाठी पुत्र स्व. ताडकनाथ त्रिपाठी उपरोक्त आराजी संख्या की जमीन को अवैधानिक ढंग से कब्जा कर रखे है, जो ग्राम प्रधान के परिवार के है जिसके कारण ग्राम प्रधान द्वारा मौजा-गोरडीहा पुरैनिया में अवैधानिक तरीके से अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कराया जा रहा है, जबकि सरकारी गल्ले की दुकान ग्राम करारी के नाम से आवंटित है। इस मामले कि शिकायत पूर्व में उप जिलाधिकारी सदर से भी की गई थी लेकिन कोई भी समाधान नही किया। वही ग्रामीणों ने सदर विधायक से मांग किया कि ग्राम प्रधान द्वारा गोरडीहा- पुरैनिया में अवैध तरीके से बनाये जा रहे अन्नपूर्णा भवन को तत्काल रोका जाय और अवैध से सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराते हुए शासन द्वारा जो अन्नपूर्ण भवन ग्राम करारी में आया है उसे ग्राम करारी में ही बनाया जाय। इस दौरान विक्रम, शांति देवी, रघुनाथ, राजकुमार, मोनू, श्याम बिहारी, सुशीला, हरीफ, निकेल, प्रियांक, रामराज, संगीता, मीरा, राज नारायण, राम अवध, नरेश, राकेश प्रसाद, रामलक्षण, प्रियांशु, आकाश, रामचंद्र, शिक्षा भारती, रायाती तिवारी, मंच, रामलाल आर्या, मुकेश, कुसुम, संगीता देवी, चमेला, अमरावती देवी, कलावती, प्रमिला देवी शामिल हैं।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.