खरौंधी गांव में जन समस्याओं को लेकर अपना दल एस युवा मंच के नेतृत्व में युवाओं ने खण्ड विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, समस्याओं से निजात दिलाने की मांग।
राजनीति में इसलिए हूं कि आम आदमी के लिए काम आ सकूं- आनन्द पटेल दयालु।
ब्यूरो रिपोर्ट तारा शुक्ला सोनभद्र
कोन / सोनभद्र - नव सृजित विकास खण्ड कोन के ग्राम पंचायत खरौंधी के युवा अनिल खरवार के नेतृत्व में आनन्द पटेल दयालु प्रदेश उपाध्यक्ष अपना दल एस युवा मंच एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट के आवास पर पहुंचकर अपने गांव में रोड लाइट की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा। युवाओं ने बताया कि ग्राम पंचायत खरौंधी में कई स्थानों पर रोड लाइट खराब पड़ी है या लगी ही नहीं है जिसके कारण रात के समय गांव के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। युवाओं की समस्या को गंभीरता से लेते हुए आनन्द पटेल दयालु के नेतृत्व में ग्राम पंचायत खरौंधी के नौजवानों ने खंड विकास अधिकारी कोन को ज्ञापन सौंपा । इसके अलावा स्थानीय लोगों द्वार उप जिलाधिकारी ओबरा व तहसीलदार ओबरा को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द रोड लाइट की व्यवस्था ठीक कराने की मांग किया था। स्थानीय निवासी अनिल खरवार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा संबंधित ज्ञापन विधायक व सांसद को भी दे चुके हैं लेकिन कोई खास कार्रवाई नहीं हुई।लोगों द्वारा जानकारी प्राप्त हुआ कि आनन्द पटेल दयालु आम जनता की समस्याओं को सुनकर उनके द्वारा समाधान के लिए संघर्ष करते हैं और लोगों को न्याय दिलाने का कार्य करते हैं जिसके क्रम में ग्रामीणों द्वारा गाँव की समस्या से रूबरू कराया। जिसके क्रम में आनन्द पटेल दयालु ने कहा कि राजनीति में आने का उनका उद्देश्य केवल इतना है कि वे आम आदमी के काम आ सकें और उन्हें न्याय दिला सकें। उन्होंने आगे कहा कि सरकार आम लोगों की है और आम लोगों के लिए ही काम करती है लेकिन कई बार कुछ अधिकारियों की लापरवाही के कारण गांव विकास से पीछे रह जाता है। उन्होंने युवाओं को विश्वास दिलाया कि वे पूरी ताकत के साथ उनके साथ खड़े रहेंगे और उनकी समस्याओं को हर स्तर पर उठाकर समाधान कराने का प्रयास करेंगे। यदि समस्या का समाधान स्थानीय स्तर पर नहीं हुआ त राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल एस के अनुप्रिया पटेल तथा कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के समक्ष उक्त विषय को रखकर समाधान कराने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने आगे कहा कि आम जनता को न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करना हमारी जिम्मेदारी है। इस बावत् खंड विकास अधिकारी डॉक्टर जितेंद्र नाथ द्विवेदी ने आश्वासन दिया कि बजट के अनुसार जितना संभव हो सकेगा गांव की समस्याओं का समाधान कराया जायेगा। इस मौके पर विकास कुमार गौड़ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ओबरा, अपना दल एस जनाब शरीफ खान, अनिल खरवार ,राजेन्द्र शर्मा ,जोगेन्द्र नाथ पासवान ,सुनील खरवार , राजेश खरवार सहित कई ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Leave Comments
Login to leave a comment.