Breaking News
Kashi Ki Aawaz | पुलिस की कार्रवाई, अवैध गांजा के साथ महिला गिरफ्तार।
सोनभद्र

पुलिस की कार्रवाई, अवैध गांजा के साथ महिला गिरफ्तार।

पुलिस की कार्रवाई, अवैध गांजा के साथ महिला गिरफ्तार।

ब्यूरो रिपोर्ट तारा शुक्ला सोनभद्र 

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में थानाध्यक्ष शक्तिनगर कमल नयन दूवे के नेतृत्व मे पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। चेकिंग के दौरान अभियुक्ता कुसुम गुप्ता पत्नी राकेश कुमार साहू उर्फ गुड्डू निवासी चिल्काटाड़ बस्ती शक्तिनगर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता के कब्जे से 1 किग्रा 250 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। इस संबंध में थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0 59/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्ता के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है गिरफ्तार करने वाली पुलिस उ0नि0 दिनेश गौतम थाना शक्तिनगर, राम बचन सिंह यादव, का0 अमृत लाल थाना शक्तिनगर, शअक्षय कुमार यादव, म0का0 सुनीता यादव थाना शक्तिनगर

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.