आखिर किसके संरक्षण में चल रहा है अवैध अनस पैथोलॉजी सेंटर।
ब्यूरो रिपोर्ट तारा शुक्ला सोनभद्र
_कब होगी कार्रवाई, कब रुकेगा गरीब मरीजों का शोषण_
सोनभद्र। जिले के चतरा क्षेत्र के रामगढ़ कस्बे में अवैध पैथोलॉजी सेंटर, क्लीनिक और झोलाछाप डॉक्टरों का धंधा खुलेआम फल-फूल रहा है।इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा अनस पैथोलॉजी सेंटर की है, जो बिना डिग्रीधारी कर्मियों से जांच कराकर मरीजों को रिपोर्ट उपलब्ध कराता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह पैथोलॉजी सेंटर कस्बे में बड़े-बड़े बोर्ड लगाकर खुलेआम संचालित हो रहा है और कथित अस्पतालों व क्लीनिकों से मिलीभगत कर मरीजों को जांच के लिए इस सेन्टर पर भेजा जाता है। कमीशनखोरी के इस खेल में गरीब और आदिवासी मरीजों से मनमानी वसूली कर उनकी मजबूरी का शोषण किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि पूरे रामगढ़ बाजार और ब्लॉक रोड पर दर्जनों अवैध क्लीनिक व पैथोलॉजी सेंटर चल रहे हैं। झोलाछाप डॉक्टर मरीजों को सही इलाज देने के बजाय अनावश्यक जांच और महंगे अस्पतालों में रेफर कर देते हैं मुख्य चिकित्सा अधिकारी और नोडल का दावा है कि अवैध चिकित्सालयों और पैथोलॉजी सेंटरों पर कार्रवाई जारी है, लेकिन रामगढ़ में उनकी कार्यवाही का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा। शिकायतें और मीडिया रिपोर्ट बार-बार सामने आने के बावजूद कार्रवाई न होना विभागीय संरक्षण की ओर इशारा करता है।जिला नोडल अधिकारी ने कहा कि आप के माध्यम से जानकारी मिली है। अवैध रूप से संचालित अनस पैथोलॉजी सेंटरजो रावर्ट्सगंज पर करी जगहों व रामगढ़ मे संचालित हो रहा है के साथ ही अन्य क्लीनिकों पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
Leave Comments
Login to leave a comment.