Breaking News
Kashi Ki Aawaz | नौ दिवसीय सतचंडी यज्ञ और राम कथा में आठवें दिन उमड़ा आस्था का जन सैलाब।
सोनभद्र

नौ दिवसीय सतचंडी यज्ञ और राम कथा में आठवें दिन उमड़ा आस्था का जन सैलाब।

नौ दिवसीय सतचंडी यज्ञ और राम कथा में आठवें दिन उमड़ा आस्था का जन सैलाब।

ब्यूरो रिपोर्ट तारा शुक्ला सोनभद्र 

•~ यज्ञ के अंतिम दिन 27 मार्च को होगा विशाल भंडारे का आयोजन

सोनभद्र।रावर्ट्सगंज विकासखंड के सलखन ग्राम पंचायत स्थित चूड़िहार देवी मंदिर परिसर में मां चूड़िहर मंदिर सेवा समिति सलखन के तत्वावधान में नवरात्रि के पवित्र अवसर पर नौ दिवसीय सतचंडी यज्ञ और रामकथा पिछले 17 मार्च 2026 दिन मंगलवार से आयोजन किया गया है, इस धार्मिक आयोजन के आठवें दिन क्षेत्र के तमाम श्रद्धालुओं ने बढ़- चढ़कर भाग लिया।मानो भक्ति, आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा हो। श्रद्धालुओं के भीड़ से पंडाल परिसर खचाखच भरा रहा।श्रद्धालु भक्तगण पूजा-अर्चना में शामिल हुए तथा रात्रि में श्री राम कथा हुई,जिसमे पंडित दिलीप भारद्वाज महाराज ने श्री राम जी के विस्तृत रूप से जीवन चित्रण का वर्णन किया।श्रद्धालुओं ने इस तरह के आयोजनों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं का जीवंत प्रतीक बताया।बड़ी संख्या में महिलाओं और कन्याओं की सहभागिता ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।श्रद्धालुओं का कहना था कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों, संस्कारों और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं।यह धार्मिक आयोजन केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी,बल्कि नारी शक्ति और सामाजिक एकता का भी संदेश देती नजर आयी।मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सामान्य दिनों में जहां मंदिर में करीब सौ से डेढ़ सौ श्रद्धालु पहुंचते हैं,वहीं नवरात्र के दौरान यह संख्या हजारों में पहुंच जाती है।मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है और पंडितों द्वारा श्रद्धालुओं को विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई जा रही है।सुबह से ही मंदिर में माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। शांति एवं शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए इलाकाई पुलिस मुस्तैद रही मुस्तैद रही। इस मौके पर सेवा समिति के सदस्य बोला जायसवाल ने बताया कि 27 मार्च को अंतिम दिन पूजा अर्चना, यज्ञ के पश्चात विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है। उन्होंने श्रद्धालु भक्तों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।इस मौके पर विकास पटेल,भोला जायसवाल, परमेश्वर श्रीवास्तव,रामलोचन, राजकुमार पटेल,संतोष जायसवाल, अमरनाथ पनिका,बच्चा सिंह,मसालू गिरी, देवराज पनिका,संजय प्रजापति,राजेश यादव,डंगर यादव, रोशनलाल यादव,हीरा बाबा इत्यादि लोग मौजूद रहे।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.