कृषि विभाग की निष्प्रयोज्य वस्तुओं की नीलामी 18 मार्च को, जानें पूरी प्रक्रिया।
ब्यूरो रिपोर्ट तारा शुक्ला सोनभद्र
सोनभद्र। जिला कृषि अधिकारी कार्यालय द्वारा भण्डार कक्ष में रखी निष्प्रयोज्य (डेड स्टॉक) वस्तुओं की नीलामी के संबंध में सूचना जारी की गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नीलामी प्रक्रिया 18 मार्च 2026 को प्रातः 11:00 बजे गठित समिति की उपस्थिति में संपन्न कराई जाएगी। कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इच्छुक व्यक्ति एवं फर्म निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर नीलामी में भाग ले सकते हैं। नीलामी में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों को जमानत राशि के रूप में 500 रुपये कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा। जिला कृषि अधिकारी कार्यालय ने बताया कि नीलामी से संबंधित विस्तृत शर्तें एवं अन्य जानकारी कार्यालय से प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक प्राप्त की जा सकती है। साथ ही नीलामी में शामिल वस्तुओं की सूची की छायाप्रति भी कार्यालय में उपलब्ध कराई गई है।
Leave Comments
Login to leave a comment.