Breaking News
Kashi Ki Aawaz | कुसुम्ही गांव में जल निकासी संकट: जनप्रतिनिधियों से निराश ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाई नाली।
चंदौली

कुसुम्ही गांव में जल निकासी संकट: जनप्रतिनिधियों से निराश ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाई नाली।

कुसुम्ही गांव में जल निकासी संकट: जनप्रतिनिधियों से निराश ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाई नाली।

ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल

चंदौली जिले के धानापुर विकास खंड के कुसुम्ही गांव में जल निकासी की गंभीर समस्या से परेशान ग्रामीणों ने आखिरकार खुद ही समाधान निकाल लिया। जनप्रतिनिधियों से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने आपस में चंदा इकट्ठा कर नाली की खुदाई और मरम्मत का कार्य शुरू कराया।
गांव में नाबदान के गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण लंबे समय से लोग परेशान थे। हालात यह थे कि गंदा पानी घरों में घुस रहा था, चारों ओर दुर्गंध फैल रही थी और सांस लेना तक मुश्किल हो गया था। जलभराव के चलते संक्रमण फैलने का खतरा भी लगातार बना हुआ था, जिससे ग्रामीणों में चिंता बढ़ती जा रही थी। ग्रामीणों के अनुसार, इस समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य और अन्य जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया। जिला पंचायत की ओर से पहले आधी-अधूरी नाली का निर्माण कराया गया था, जिसकी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं थी। परिणामस्वरूप गंदा पानी आसपास जमा होकर बजबजाने लगा और लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गया। हर तरफ से निराश होने के बाद ग्रामीणों ने स्वयं पहल करते हुए चंदा इकट्ठा किया और जेसीबी मशीन बुलाकर नाली की सफाई व मरम्मत कराई। इस कार्य में साहब यादव, धर्मेंद्र यादव, सुनील यादव, सुरेंद्र यादव, रामाश्रय यादव, विनोद यादव, राम अवध यादव, सन्देश, नीरज यादव, जनार्दन यादव, शंकर यादव, कन्हैया यादव, हृदय नारायण यादव, सितर्जन बिंद, इदरीश अली, ओमप्रकाश शर्मा, लालमनी यादव, संदीप यादव, मनोज यादव, अशोक यादव, उपेंद्र बिंद, शम्भूनाथ यादव सहित कई अन्य ग्रामीणों ने श्रम और सहयोग दिया। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या काफी समय से बनी हुई थी और यदि प्रशासन समय रहते ध्यान देता तो उन्हें खुद यह कदम नहीं उठाना पड़ता। फिलहाल ग्रामीणों के प्रयास से जल निकासी की व्यवस्था सुधरने लगी है, लेकिन उन्होंने प्रशासन से स्थायी समाधान और पक्की नाली निर्माण की मांग दोहराई है, ताकि भविष्य में ऐसी परेशानी दोबारा न हो।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.