Breaking News
Kashi Ki Aawaz | मुगलसराय में ऑटो चालक की संदिग्ध हालत में मौत, कमरे में मिला शव; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।
चंदौली

मुगलसराय में ऑटो चालक की संदिग्ध हालत में मौत, कमरे में मिला शव; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

मुगलसराय में ऑटो चालक की संदिग्ध हालत में मौत, कमरे में मिला शव; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के न्यू महल स्थित 40 फीट रोड पर बुधवार शाम एक ऑटो चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान पिंटू श्रीवास्तव (35) के रूप में हुई है, जो नागेंद्र सिंह के मकान में अपनी मां के साथ किराए पर रहता था। जानकारी के अनुसार दो दिन पहले पिंटू की मां अपनी बेटी के ससुराल जनपद जौनपुर गई हुई थी। बुधवार शाम जब पिंटू रोज की तरह ऑटो चलाने नहीं गया और फोन कॉल का जवाब भी नहीं दिया, तो उसकी मां ने लगातार उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की। कई बार रिंग जाने के बावजूद फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद मां ने पड़ोसियों के नंबर पर फोन कर बेटे के बारे में जानकारी ली। मां की सूचना पर आसपास के लोगों ने मकान का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। स्थिति संदिग्ध लगने पर स्थानीय लोगों ने मुगलसराय कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, पर कोई जवाब न मिलने पर दरवाजा तुड़वाकर अंदर प्रवेश किया। कमरे के अंदर बेड पर पिंटू श्रीवास्तव का शव पड़ा मिला। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु या घटना के स्पष्ट संकेत नहीं मिले। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हृदय गति रुकने से मौत का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.