युवक ने गंगा में लगाई छलांग बलुआ पुल से कूदने वाले की गोताखोरों ने बचाई जान।
ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल
बलुआ थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक युवक ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद स्थानीय गोताखोरों की तत्परता से उसकी जान बचा ली गई।
यह घटना सोमवार शाम करीब 6 बजे बलुआ पुल पर हुई। इटवा (सकलडीहा) निवासी 30 वर्षीय रिंकू राजभर ने पुल से गंगा नदी में छलांग लगाई। बताया जा रहा है कि युवक उस समय नशे की हालत में था।
नदी किनारे अपनी नाव में अलकतरा लगा रहे स्थानीय गोताखोर मार्केंडे माझी, रवि और आशीष ने युवक को नदी में कूदते हुए देखा। उन्होंने बिना देर किए नदी में छलांग लगाई और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
घटना की सूचना तुरंत प्रशासन को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उसका इलाज किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. रितेश जायसवाल ने बताया कि युवक को कोई गंभीर चोट नहीं आई है और उसकी हालत स्थिर है।
पूछताछ में युवक रिंकू राजभर ने बताया कि उसकी पत्नी घर नहीं आ रही थी, जिससे परेशान होकर उसने नशे की हालत में यह कदम उठाया।
इस घटना में स्थानीय गोताखोरों की सतर्कता और तत्परता से एक व्यक्ति की जान बचाई जा सकी।
Leave Comments
Login to leave a comment.