Breaking News
Kashi Ki Aawaz | अलीनगर में जाली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश एक आरोपी और दो बाल अपचारी गिरफ्तार।
चंदौली

अलीनगर में जाली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश एक आरोपी और दो बाल अपचारी गिरफ्तार।

अलीनगर में जाली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश एक आरोपी और दो बाल अपचारी गिरफ्तार।

ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल

चंदौली में अलीनगर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने नकली भारतीय करेंसी नोट छापने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में एक वयस्क आरोपी और दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किया गया मुख्य आरोपी उधम सिंह यादव (42 वर्ष) है, जो महदेवा अमिलाई, थाना बलुआ, जनपद चंदौली का निवासी है।

अलीनगर पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम आलमपुर अंडरपास के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि मानसनगर गेट के पास एक मकान की पहली मंजिल पर जाली नोट बनाए जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही कमरे में मौजूद लोग भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को मौके पर ही पकड़ लिया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में जाली नोट और संबंधित सामग्री बरामद की। इनमें 100 रुपये के 55 जाली नोट, 100 रुपये के 452 अर्धनिर्मित नोट, तथा 100, 200 और 500 रुपये के वॉटरमार्क वाली कई शीट्स शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, बड़ी मात्रा में पेपर और प्रिंटिंग सामग्री भी मिली है।

तलाशी के दौरान जाली नोट छापने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद हुए। इनमें एप्सन और कैनन के कई प्रिंटर, एक लैमिनेटर, लाइट बॉक्स, वुडेन बॉक्स में तैयार हो रही नोट शीट, 300 शीट बॉन्ड पेपर, बटर पेपर रोल, एक हेयर ड्रायर और डेल कंपनी का एक लैपटॉप शामिल हैं।

लैपटॉप की जांच में 200 रुपये और 500 रुपये के नकली नोटों के डिजाइन (प्रोफार्मा) भी मिले हैं, जिससे पता चलता है कि यह एक मिनी फैक्ट्री के रूप में काम कर रहा था।

पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.