Breaking News
Kashi Ki Aawaz | गोवध मामले में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार।
चंदौली

गोवध मामले में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार।

गोवध मामले में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार।

इलिया पुलिस ने भदोही निवासी आरोपी को पकड़ा

ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल

चंदौली जिले की इलिया पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के तहत वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भदोही जिले के कोइरौना थाना क्षेत्र निवासी आशुतोष दूबे (24 वर्ष) पुत्र बालकृष्ण दूबे के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चंद्रशेखर और क्षेत्राधिकारी चकिया रघुराज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चंदन राय के नेतृत्व में इलिया पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को थाना इलिया गेट, ग्राम इलिया से गिरफ्तार किया।

आशुतोष दूबे शेरपुर इटहरा उपरवार, थाना कोइरौना, जनपद भदोही (संत रविदास नगर) का रहने वाला है। उसके खिलाफ इलिया थाने में गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/5बी/8 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत दो मुकदमे (मु0अ0सं0- 75/2025 और मु0अ0सं0- 83/2025) दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष चंदन राय, उपनिरीक्षक राम समुझ पासवान, उपनिरीक्षक साहबदीन यादव, हेड कांस्टेबल कल्लन यादव और हेड कांस्टेबल मनीष सिंह शामिल थे। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.