Breaking News
Kashi Ki Aawaz | वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास, एक गिरफ्तार।
सोनभद्र

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास, एक गिरफ्तार।

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास, एक गिरफ्तार।

ब्यूरो रिपोर्ट तारा शुक्ला सोनभद्र

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज में शनिवार को देर रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास किया गया। शहर चौकी इंचार्ज अमित कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर एक आरोपी अमन पांडेय को गिरफ्तार किया गया है। अमन पांडेय विकासनगर, रॉबर्ट्सगंज का निवासी है, जिसका मूल पता ओइनी चौबे, थाना करमा है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। पूछताछ में अमन पांडेय ने सिविल लाइन रोड निवासी अनमोल शुक्ला को घटना का जिम्मेदार बताया। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसकी आगे-पीछे की दोनों नंबर प्लेट डिकी में रखी मिलीं, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया। घटना के बाद पुलिस ने पीछा कर वाहन को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार घटना शनिवार की रात लगभग 11 बजे हुई। चौकी इंचार्ज अमित कुमार सिंह, कांस्टेबल विकास सिंह पटेल और होमगार्ड चालक श्याम बहादुर तिवारी बढ़ौली चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एएसपी मुख्यालय अनिल कुमार भी मौके पर मौजूद थे। तभी उरमौरा की ओर से एक बिना नंबर प्लेट की कार आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी। आरोप है कि चालक के बगल में बैठे युवक ने दबा दो कहते हुए गाड़ी तेज करने के लिए उकसाया। पुलिसकर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए समय रहते खुद को बचा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद पुलिस टीम ने कार का पीछा किया और दलित बस्ती पूरब मोहाल के पास घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। इस दौरान अनमोल शुक्ला मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी अमन पांडेय को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपी अनमोल शुक्ला की पुलिस तलाश कर रही है।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.