उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के दो दिवसीय चुनाव के लिए मतदान जारी
दो दिवसीय इस चुनाव में 9892 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे
वाराणसी। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के दो दिवसीय मतदान की प्रतिक्रिया जिला एवं सत्र न्यायालय में शनिवार को दूसरे दिन जारी रहा। बार काउंसिल के चुनाव के लिए मतदान शुक्रवार को ही शुरू हो गया था। सबसे पहले प्रत्याशियों ने अपने मताधिकार को प्रयोग किया था। दीवानी न्यायालय प्रांगण में बनी बहुमंजिली इमारत के भूतल पर वोट डालने की व्यवस्था की गई है। दो दिवसीय इस चुनाव में 9892 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कचहरी के उत्तरी द्वार से प्रवेश के बाद बने 9 टेबल से क्रमांक के अनुसार बैलेट पेपर दिया जा रहा है। अधिवक्ता हाल में लगे टेबल पर मताधिकार का करते हुये आगे से बाहर निकल रहे है। मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में कोई प्रत्याशी प्रचार नहीं करेंगे। इस दौरान इंडिया बार काउंसिल के उपाध्यक्ष श्रीनाथ त्रिपाठी मतदान स्थल पर मौजूद रहे। सुबह 10 से कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। सेंट्रल बार एसोसिएशन और बनारस बार के अधिवक्ताओं ने कतारों में लगकर वोटिंग शुरू की, जिसे देखकर दूसरे अधिवक्ता भी मतदान के लिए दीवानी कोर्ट पहुंचे। युवा अधिवक्ताओं का जोश अलग नजर आ रहा था। कचहरी परिसर में चुनाव अधिकारी अपर जिला जज यजुर्वेद विक्रम सिंह के साथ सहायक के रूप मे न्यायिक मजिस्ट्रेट सत्यम सिंघल और अपर जिला जज अलोक कुमार, कोर्ट प्रबंधक अश्विनी आनंद नजीर, अरविंद सिंह समेत उपस्थित रहे। मतदान के लिए 100 से अधिक कर्मचारी लगाए गए है। मतदान के दौरान समर्थक प्रत्याशी का प्रचार करते नजर आए। गत कई दिनों से यूपी बार काउंसिल के लिए मतदान प्रदेश के विभिन्न जनपदों में चल रहा है और 30 और 31 जनवरी को आखिरी दौर का मतदान होना है, जिसमें वाराणसी समेत अन्य जिले शामिल हैं। कुल 333 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे थे। एक प्रत्याशी का निधन होने से अब 332 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं उत्तर प्रदेश बार कौंसिल में सदस्य पद के लिए अकेले बनारस से लगभग 13 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। इनमें इंडिया बार काउंसिल के उपाध्यक्ष श्रीनाथ त्रिपाठी, हरिशंकर सिंह, विनोद पांडेय, अरुण त्रिपाठी, राजेश मिश्रा, सुनील कुमार सिंह, जैकी शुक्ला, देवेंद्र परमार आदि रहें। पूर्वांचल में आज वोटिंग के बाद अंतिम दौर का मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी, जो कई महीनों तक चलेगी और उसके बाद उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के लिए 25 सदस्य चुने जाएंगे।
Leave Comments
Login to leave a comment.