Breaking News
Kashi Ki Aawaz | देव दीपावली : शाम 5 बजे जलेगा पहला दीप, सवा 6 बजे से होगा 3D लेजर शो, 8 बजे से लीजिये भव्य ग्रीन आतिशबाजी का नज़ारा
वाराणसी

देव दीपावली : शाम 5 बजे जलेगा पहला दीप, सवा 6 बजे से होगा 3D लेजर शो, 8 बजे से लीजिये भव्य ग्रीन आतिशबाजी का नज़ारा

वाराणसी। धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था के प्रतीक देव दीपावली पर्व पर इस बार काशी एक बार फिर रोशनी, भव्यता और दिव्यता से जगमगाने को तैयार है। 5 नवम्बर को आयोजित होने वाले इस पर्व के लिए प्रशासन ने विस्तृत कार्यक्रम तय किया है। गंगा के दोनों किनारों पर दीपों की श्रृंखला, घाटों पर आरती और आधुनिक तकनीक से सजे लेजर शो लोगों को अद्भुत अनुभव कराएंगे।

देव दीपावली : शाम 5 बजे जलेगा पहला दीप, सवा 6 बजे से होगा 3D लेजर शो, 8 बजे से लीजिये भव्य ग्रीन आतिशबाजी का नज़ारा

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, शाम 5:15 बजे से 5:45 बजे तक सभी घाटों पर और गंगा जी के उस पार दीप प्रज्वलन किया जाएगा। इस दौरान हजारों दीये जलाकर काशी की आस्था और परंपरा को नई ऊंचाई दी जाएगी।

इसके बाद शाम 6:00 बजे से 7:00 बजे तक सभी प्रमुख घाटों पर भव्य गंगा आरती का आयोजन होगा। आरती के दौरान घाटों पर वैदिक मंत्रों की गूंज और दीपों की झिलमिलाहट से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।

देव दीपावली : शाम 5 बजे जलेगा पहला दीप, सवा 6 बजे से होगा 3D लेजर शो, 8 बजे से लीजिये भव्य ग्रीन आतिशबाजी का नज़ारा

देव दीपावली के इस अवसर पर आधुनिक तकनीक का भी खास समावेश किया गया है। चेतसिंह किला परिसर में शाम 6:15 से 6:40 बजे तक पहला 3D प्रोजेक्शन एवं लेजर शो आयोजित किया जाएगा। इस शो में काशी की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर को आकर्षक रोशनी और ध्वनि प्रभावों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।

देव दीपावली : शाम 5 बजे जलेगा पहला दीप, सवा 6 बजे से होगा 3D लेजर शो, 8 बजे से लीजिये भव्य ग्रीन आतिशबाजी का नज़ारा

इसके बाद दूसरा लेजर शो शाम 7:15 से 7:40 बजे तक और तीसरा शो रात 8:15 से 8:40 बजे तक चलेगा। हर शो में दर्शकों को काशी की दिव्यता और गंगा की महिमा से जुड़ी अद्भुत प्रस्तुति देखने को मिलेगी।

देव दीपावली : शाम 5 बजे जलेगा पहला दीप, सवा 6 बजे से होगा 3D लेजर शो, 8 बजे से लीजिये भव्य ग्रीन आतिशबाजी का नज़ारा

कार्यक्रम का सबसे आकर्षक दृश्य रात 8:00 से 8:15 बजे तक ललिता घाट के सामने की रेत पर ग्रीन आतिशबाजी का प्रदर्शन होगा। यह आतिशबाजी पर्यावरण अनुकूल होगी, जिससे प्रदूषण न के बराबर रहेगा, और आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी से देव दीपावली की सुंदरता कई गुना बढ़ जाएगी।

देव दीपावली : शाम 5 बजे जलेगा पहला दीप, सवा 6 बजे से होगा 3D लेजर शो, 8 बजे से लीजिये भव्य ग्रीन आतिशबाजी का नज़ारा

प्रशासन की ओर से बताया गया है कि इस बार देव दीपावली को पर्यावरण-संवेदी बनाते हुए “ग्रीन आतिशबाजी” और “इको-फ्रेंडली दीपों” को प्राथमिकता दी गई है। घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें तैनात रहेंगी।

देव दीपावली : शाम 5 बजे जलेगा पहला दीप, सवा 6 बजे से होगा 3D लेजर शो, 8 बजे से लीजिये भव्य ग्रीन आतिशबाजी का नज़ारा

काशीवासी और देशभर से आने वाले श्रद्धालु इस अनोखे संगम—आस्था, अध्यात्म और आधुनिकता—का साक्षी बनेंगे।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.