Breaking News
Kashi Ki Aawaz | दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्थल पर संघ स्वयंसेवकों ने दी श्रद्धांजलि।
चंदौली

दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्थल पर संघ स्वयंसेवकों ने दी श्रद्धांजलि।

दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्थल पर संघ स्वयंसेवकों ने दी श्रद्धांजलि।

ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल

नगर के दीनदयाल उपाध्याय ज्ञान शिखा टाइम्स रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय के स्मृति स्थल पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नगर कार्यवाह भुवनेश्वर ने एकात्म मानववाद के सिद्धांतों का संक्षेप में वर्णन करते हुए कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवा और समाज के समग्र विकास को समर्पित था। उन्होंने कहा कि उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और हम सभी को उनके आदर्शों पर चलने का प्रयास करना चाहिए। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सह नगर कार्यवाह रोहित यादव, कार्यालय प्रमुख गुरुनारायण गुप्ता, बौद्धिक प्रमुख सौरभ बरनवाल, शारीरिक प्रमुख राजेश चौहान, व्यवस्था प्रमुख घनश्याम केशरी, सेवा प्रमुख प्रफुल्ल तिवारी, संपर्क प्रमुख सुमित सिंह, क्रीड़ा भारती से डॉ. आनंद श्रीवास्तव, अधिवक्ता सौरभ जायसवाल, विश्व हिंदू परिषद से मनोज गुप्ता और निखिल कपाही सहित अनेक स्वयंसेवक एवं गणमान्य लोग उपस्थित

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.