Breaking News
Kashi Ki Aawaz | तिलक के अगले दिन ही उजड़ा घर, सड़क हादसे में इकलौते बेटे की गईं जान,
चंदौली

तिलक के अगले दिन ही उजड़ा घर, सड़क हादसे में इकलौते बेटे की गईं जान,

तिलक के अगले दिन ही उजड़ा घर, सड़क हादसे में इकलौते बेटे की गईं जान,दो बहने हुयी घायल

जनपद चंदौली चकिया क्षेत्र में गुरुवार की शाम को अम्मर डहिया गांव के पास दो बाइक के आमने सामने हुई जोरदार टक्कर में एक ही परिवार के तीन भाई बहन घायल हो गए। घायलों में अजीत यादव उम्र 22 वर्ष , मोनी यादव उम्र 25 वर्ष, पूनम यादव उम्र 26 वर्ष निवासी जगदीशपुर को 102 एंबुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया पर लाया गया। जहां दो घायल महिला को गंभीर स्थिति देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेन्टर के लिए रेफर कर दिया। वही युवक को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि चकिया से एक ही बाइक से जगदीशपुर घर जा रहे थे कि  अम्मर डहिया गांव के पास जोरदार टक्कर हो गई। जिससे तीनों गंभीर रूप घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया पर लाया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेन्टर के लिए कर दिया। वहीं घायल युवक को मृत घोषित कर दिया। 
मौत की खबर सूनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  बताया जा रहा है कि युवक का बुधवार को तिलक हुआ था। जो अपने पिता का एकलौता पुत्र था।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.