Breaking News
Kashi Ki Aawaz | सपा सांसद राम जी लाल सुमन ने नाव द्वारा किया मणिकर्णिका घाट का भ्रमण
वाराणसी

सपा सांसद राम जी लाल सुमन ने नाव द्वारा किया मणिकर्णिका घाट का भ्रमण

सपा सांसद राम जी लाल सुमन ने नाव द्वारा किया मणिकर्णिका घाट का भ्रमण

वाराणसी सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन एयरपोर्ट पहुंचे जहां से सीधे गंगाघाट जाकर नाव द्वारा  मणिकर्णिका घाट का भ्रमण कर विगत दिनों तोड़ी गई मूर्तियों वाले स्थान का जायजा लिया। इसके उपरांत वापस आते समय भैंसासुर घाट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि मणिकर्णिका घाट प्रकरण पर सरकार अपनी गुनाहों पर पर्दा डालने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री द्वारा टूटी हुई मूर्तियों को एआई जनित बताया जाना तथ्यों से परे है। कोई भी जनप्रतिनिधि कहीं जाना चाहता है तथ्य हासिल करना चाहता है वस्तु स्थिति की जानकारी लेना चाहता है तो उसे रोकने का औचित्य क्या है। अभी संसद में देश की राष्ट्रपति ने अपने भाषण में कहा है कि यह सरकार देश की विरासत को बचाने का काम कर रही है जबकि हमारा मानना है कि यह देश की जो विरासत है उसे बर्बाद और नष्ट करने का काम भाजपा सरकार कर रही है। अहिल्याबाई होलकर का जो योगदान है इस देश की विरासत को बचाने का संस्कृति को बचाने का उसे पूरी दुनिया जानती है जिस तरह से बुलडोजर चलाया गया है इन मंदिरों पर अहिल्याबाई होलकर के मूर्ति पर यह बहुत अफसोस जनक है यह सरकार जानबूझकर जो ऐतिहासिक तीर्थ स्थल है, धर्मस्थल हैं जिनके वजह से हमारी विरासत बची हुई है उसे नष्ट करने का काम कर रही है यह सरकार हिन्दू और धर्म विरोधी है

इस मौके पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़,स्नातक एमएलसी आशुतोष सिंहा,पूर्व प्रत्याशी दक्षिणी किशन दीक्षित,ई. आर. एन. यादव,जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट व लालबाबू सोनकर उपस्थित थे।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.