Breaking News
Kashi Ki Aawaz | सम्पूर्णता अभियान 2.0 की जमीनी हकीकत परखी: फगुइयां व बर्थरा खुर्द के स्कूल, आंगनबाड़ी और आरोग्य केंद्रों का औचक निरीक्षण।
चंदौली

सम्पूर्णता अभियान 2.0 की जमीनी हकीकत परखी: फगुइयां व बर्थरा खुर्द के स्कूल, आंगनबाड़ी और आरोग्य केंद्रों का औचक निरीक्षण।

सम्पूर्णता अभियान 2.0 की जमीनी हकीकत परखी: फगुइयां व बर्थरा खुर्द के स्कूल, आंगनबाड़ी और आरोग्य केंद्रों का औचक निरीक्षण।

ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल

चंदौली। नीति आयोग के प्रतिनिधि के रूप में श्री शिवम मिश्रा ने सम्पूर्णता अभियान 2.0 के तहत आकांक्षी जनपद/विकास खण्ड में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और कृषि (मृदा स्वास्थ्य कार्ड) जैसे प्रमुख संकेतकों की 100 प्रतिशत संतृप्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से फगुइयां एवं बर्थरा खुर्द क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न संस्थानों में पहुंचकर व्यवस्थाओं की गहन मॉनिटरिंग की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण प्राथमिक विद्यालय फगुइयां एवं परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण करते हुए शिक्षण गुणवत्ता, निपुण तालिका, बच्चों की उपस्थिति, मिड-डे मील (MDM) मेन्यू और साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया गया। उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से संवाद किया और हिंदी-गणित विषयों में उनके शैक्षिक स्तर की जांच की। निपुण तालिका के अनुरूप कक्षा-वार मूल्यांकन की समीक्षा भी की गई।
मिड-डे मील की गुणवत्ता, स्वच्छता और निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन वितरण की पुष्टि की गई। साथ ही बच्चों की ड्रेस, पेयजल सुविधा और शौचालय की साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया।
आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने, खेल-खेल में शिक्षा देने और अभिभावकों से नियमित संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए गए। बच्चों के वजन, पोषाहार वितरण रजिस्टर और अन्य अभिलेखों की भी जांच की गई। स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) की नियमित बैठकें सुनिश्चित करने और उनकी सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर व उपकेंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा आयुष्मान आरोग्य मंदिर फगुइयां एवं उच्चीकृत उप केंद्र फगुइयां में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण, पोषक आहार वितरण, बच्चों के टीकाकरण, स्वास्थ्य कार्ड उपलब्धता और दवाओं की स्थिति की जानकारी ली गई। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और शत-प्रतिशत लाभार्थी कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित कर्मियों को दिए गए। बर्थरा खुर्द में शौचालय बंद मिलने पर नाराजगी इसके बाद प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र बर्थरा खुर्द का निरीक्षण किया गया। यहां आंगनबाड़ी केंद्र के शौचालय में ताला बंद मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और स्कूल समय में बच्चों के उपयोग के लिए शौचालय खुले रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास), खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, ग्राम प्रधान, प्रधानाचार्य सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। सम्पूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने और 100 प्रतिशत संतृप्ति का लक्ष्य हासिल करने पर विशेष जोर दिया गया।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.