सकलडीहा में मतदाता सूची का महाअभियान।
88 हजार संभावित डुप्लीकेट की पहचान, 3,039 नाम हटाए गए
ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल
चंदौली। पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर सकलडीहा विकास खंड में मतदाता सूची के सत्यापन का कार्य तेज़ी से जारी है। इस विशेष अभियान के तहत अब तक 88,101 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान की प्रक्रिया शुरू की गई है, जिनमें से 3,039 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा चुके हैं।
यह अभियान एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। सत्यापन का कार्य सकलडीहा ब्लॉक की कुल 104 ग्राम पंचायतों में किया जा रहा है, जिसमें प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
59 हजार से अधिक मतदाताओं का सत्यापन पूर्ण
अधिकारियों के अनुसार अब तक 59,698 मतदाताओं का सत्यापन किया जा चुका है। इनमें से
3,039 मतदाता डुप्लीकेट पाए गए, जिन्हें सूची से हटा दिया गया है। 56,659 मतदाताओं का डेटा सत्यापित कर फीड किया जा चुका है। वहीं, अभी 28,405 मतदाताओं का सत्यापन शेष है, जिसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 20 फरवरी तक पूरा होगा अभियान एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय ने बताया कि पंचायत चुनाव 2026 को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है और इसे 20 फरवरी तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। चुनाव को लेकर अटकलें तेज
इतने बड़े पैमाने पर चल रहे सत्यापन अभियान को देखते हुए स्थानीय लोगों के बीच पंचायत चुनाव समय पर कराए जाने की चर्चा तेज हो गई है। प्रशासन का कहना है कि मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है, ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
Leave Comments
Login to leave a comment.