Breaking News
Kashi Ki Aawaz | सिगरा पुलिस की दबिश अवैध शराब की खेप पकड़ी  16 पेटी अंग्रेजी शराब नकदी व मोबाइल बरामद, दो गिरफ्तार
वाराणसी

सिगरा पुलिस की दबिश अवैध शराब की खेप पकड़ी 16 पेटी अंग्रेजी शराब नकदी व मोबाइल बरामद, दो गिरफ्तार

सिगरा पुलिस की दबिश अवैध शराब की खेप पकड़ी

16 पेटी अंग्रेजी शराब नकदी व मोबाइल बरामद, दो गिरफ्तार

वाराणसी जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सिगरा क्षेत्र में तड़के सुबह पुलिस ने छापेमारी कर अवैध अंग्रेजी शराब की भारी खेप के साथ दो तस्करों वकील पाण्डेय निवासी शिवपुर भभूआ एवं मुन्ना प्रसाद निवासी मोहनियां भभुआ को लहरतारा पुल के नीचे से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 16.पेटी अंग्रेजी शराब 1110.₹ नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध अंग्रेजी शराब लेकर क्षेत्र में सप्लाई करने की फिराक में हैं सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे लेकिन मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने दोनों को दबोच लिया।बरामदगी का विवरण पुलिस ने मौके से
16 पेटी में भरी 768.प्रति पेटी पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब 1110रूपये नकदी 2 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की सप्लाई कहां से लाई जा रही थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। सिगरा पुलिस नें बताया की आगे भी लगातार इस तरह की कार्यवाही किया जाएगा.!

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.