Breaking News
Kashi Ki Aawaz | राजकीय महिला चिकित्सालय मुगलसराय का सहयोगात्मक पर्यवेक्षण: NHM टीम ने सराहा कार्य गुणवत्ता।
चंदौली

राजकीय महिला चिकित्सालय मुगलसराय का सहयोगात्मक पर्यवेक्षण: NHM टीम ने सराहा कार्य गुणवत्ता।

राजकीय महिला चिकित्सालय मुगलसराय का सहयोगात्मक पर्यवेक्षण: NHM टीम ने सराहा कार्य गुणवत्ता।

ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय का National Health Mission (एनएचएम) की टीम द्वारा सहयोगात्मक पर्यवेक्षण किया गया। इस दौरान टीम का नेतृत्व एडिशनल सीएमओ डॉ. नरेंद्र सरोज एवं प्रशांत द्विवेदी ने किया। निरीक्षण के दौरान ODK (Open Data Kit) माध्यम से चिकित्सालय में संचालित समस्त स्वास्थ्य सेवाओं, अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन एवं सत्यापन किया गया।

टीम ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, व्यवस्थाओं एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के उपरांत टीम द्वारा अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था को संतोषजनक बताते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य की सराहना की गई। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस. के. चतुर्वेदी, डॉ. राजेश अगरिया, डॉ. देवेश पांडेय, डॉ. महिमा नाथ, डॉ. लीजा महाजन, डॉ. रिचा पटेल, चीफ फार्मासिस्ट इंद्रजीत प्रसाद, एसटीएस रमेश सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है, और इसी दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

इस निरीक्षण के दौरान, एनएचएम टीम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं और सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर संतुष्टि व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अस्पताल में साफ-सफाई और मरीजों की देखभाल के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।

इस सहयोगात्मक पर्यवेक्षण से अस्पताल प्रशासन को अपनी सेवाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। 

अस्पताल प्रशासन ने एनएचएम टीम का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी तरह के सहयोग की अपेक्षा की।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.