Breaking News
Kashi Ki Aawaz | रोहतास में सूटकेस से मिली चंदौली की विवाहिता की लाश, पति फरार—अवैध संबंध और घरेलू कलह की आशंका
चंदौली

रोहतास में सूटकेस से मिली चंदौली की विवाहिता की लाश, पति फरार—अवैध संबंध और घरेलू कलह की आशंका

रोहतास में सूटकेस से मिली चंदौली की विवाहिता की लाश, पति फरार—अवैध संबंध और घरेलू कलह की आशंका
बिहार/

चंदौली। रोहतास जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां रामपुर चौराहा के पास कूड़े के ढेर में फेंके गए लाल रंग के ट्रॉली बैग से एक 25 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ। महिला की बेरहमी से हत्या कर शव को प्लास्टिक बोरे में पैक कर टेप से लपेटा गया था। पुलिस का मानना है कि हत्या कहीं और की गई और सबूत मिटाने के इरादे से शव को यहां फेंका गया।
सफाईकर्मियों ने दी सूचना, बैग खुलते ही मचा हड़कंप
रविवार सुबह सफाईकर्मी कचरा उठाने पहुंचे तो बंद ट्रॉली बैग से दुर्गंध आई। सूचना पर स्थानीय लोग जुटे और पुलिस को खबर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस व एफएसएल टीम ने बैग खोला तो अंदर महिला की लाश देख लोगों के होश उड़ गए। शव को इस कदर मोड़कर पैक किया गया था कि गर्दन और घुटने एक साथ बंधे मिले।
5 घंटे बाद हुई पहचान, चंदौली की रहने वाली थी मृतका
करीब पांच घंटे बाद मृतका की पहचान मेहरून खातून (25) के रूप में हुई। वह उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के सकलडीहा क्षेत्र के बरठी गांव की रहने वाली थी। मेहरून की शादी वर्ष 2022 में रोहतास के डेहरी निवासी क्यामुद्दीन से हुई थी, जो पेशे से बिजली मिस्त्री है। दंपति का ढाई साल का एक बेटा भी है।
अवैध संबंधों का आरोप, पति पर शक गहराया
मृतका की मां ने दामाद क्यामुद्दीन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके अनुसार, क्यामुद्दीन का अपनी मामी की बहन के साथ अवैध संबंध था, जिसका मेहरून विरोध करती थी। इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद और मारपीट होती थी। शुक्रवार रात क्यामुद्दीन ने फोन कर बताया था कि मेहरून घर छोड़कर चली गई है, लेकिन रविवार सुबह उसका शव सूटकेस में मिला। घटना के बाद से आरोपी पति ढाई साल के बेटे को लेकर फरार बताया जा रहा है।
परिवार के आपराधिक इतिहास का भी आरोप
मेहरून की मां ने यह भी दावा किया कि क्यामुद्दीन का पारिवारिक इतिहास आपराधिक रहा है। उन्होंने बताया कि अवैध संबंधों के कारण क्यामुद्दीन की मां की हत्या उसके चाचा ने कर दी थी। परिजनों का आरोप है कि घर में चल रहे प्रेम प्रसंग के रास्ते में रोड़ा बनने पर मेहरून की हत्या की गई।
पुलिस जांच तेज, सीसीटीवी खंगाले जा रहे
डेहरी एसडीपीओ गौरव कुमार यादव ने बताया कि घटनास्थल से फिंगरप्रिंट सहित अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.