Breaking News
Kashi Ki Aawaz | PWD सड़क निर्माण में गड़बड़ी का आरोप: सदलपुर–कुछमन मार्ग पर ढीली मिट्टी पर बनी सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश
चंदौली

PWD सड़क निर्माण में गड़बड़ी का आरोप: सदलपुर–कुछमन मार्ग पर ढीली मिट्टी पर बनी सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश

PWD सड़क निर्माण में गड़बड़ी का आरोप: सदलपुर–कुछमन मार्ग पर ढीली मिट्टी पर बनी सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश

ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल

सदलपुरा गांव से कुछमन रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग के मरम्मत कार्य में गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। पीडब्ल्यूडी के माध्यम से ठेकेदार द्वारा कराए जा रहे इस कार्य में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है।क्षकरीब दो दशकों से जर्जर हालत में पड़े इस मार्ग पर हाल ही में मरम्मत कार्य शुरू हुआ था। क्षेत्रीय लोगों को उम्मीद थी कि सड़क अब मजबूत और टिकाऊ बनेगी, लेकिन निर्माण के तरीके को देखकर ग्रामीणों में असंतोष बढ़ गया है। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा सड़क पर केवल आधा इंच गिट्टी डालकर काम पूरा किया जा रहा है। साथ ही अलकतरा और केमिकल का इस्तेमाल भी निर्धारित मानकों के अनुसार नहीं हो रहा है।गुणवत्ताहीन सामग्री के चलते गिट्टियां उखड़कर सड़क किनारे जमा हो रही हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि सड़क जल्द ही फिर से खराब हो सकती है। स्थानीय निवासी केदार यादव, जितेंद्र सिंह, संजय चौहान, केदार चौहान और महेंद्र यादव समेत कई ग्रामीणों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मानक के अनुरूप निर्माण कार्य नहीं कराया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
वहीं, इस संबंध में अधिशासी अभियंता राजेश कुमार का कहना है कि सड़क मरम्मत का कार्य जारी है। यदि कहीं भी गुणवत्ताहीन निर्माण की शिकायत सही पाई जाती है, तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.