Breaking News
Kashi Ki Aawaz | प्राचीन हनुमान मंदिर में तोड़़ फोड़़ कर किया आग के हवाले, इलाके में मचा हड़कम्प।
सोनभद्र

प्राचीन हनुमान मंदिर में तोड़़ फोड़़ कर किया आग के हवाले, इलाके में मचा हड़कम्प।

प्राचीन हनुमान मंदिर में तोड़़ फोड़़ कर किया आग के हवाले, इलाके में मचा हड़कम्प।

ब्यूरो रिपोर्ट तारा शुक्ला सोनभद्र

ग्रामप्रधान तथा ग्रामीणों के सक्रियता से मामले में संलिप्त दो लोगों को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले अब तक मंदिरों में तीसरी घटना से ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के गुरमा पुलिस चौकी अन्तर्गत मारकुंडी ग्राम पंचायत स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में बीती रात्रि रविवार को चोरों ने सर्वप्रथम पुजारी का कमरा का ताला तोड़कर खंगाला इसके पश्चात मंदिर के पिछले हिस्से का रोशनदान को तोड़ने का भरपूर प्रयास किया लेकिन सफलता न मिलने पर चोरों ने पुनः मंदिर का मुख्य दरवाजा का ताला तोड़कर मंदिर का पूजा-अर्चना का सम्पूर्ण सामान चढ़ावा नारियल लेने के पश्चात प्राचीन हनुमान मंदिर के सभी चुनरी झंडा आदि वस्त्रों को प्राचीन हनुमान जी के मूर्ति पर रख कर आग के हवाले कर मौके से फरार हो गये।सुबह 5 बजे के लगभग प्रतिदिन की भांति दर्शन-पूजन करने वाले गांव के नवयुवक,पुजारी लोग आये तो मंदिर का नजारा देखकर अचंभित हो गये मानो उनके पैर के नीचे से जमीन ही खिसक गई हो। जैसे ही इसकी जानकारी ग्रामप्रधान उधम सिंह यादव को हुई तो वे तत्काल इसकी सूचना गुरमा चौकी प्रभारी अतुल पटेल को दी।सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी तत्काल अपने हमराहियों समेत मौका स्थल पर पहुंच यथास्थिति से अवगत होते हुए संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर,मंदिर के चारो तरफ छानबीन करते नवयुवकों के साथ अगोरी स्टेशन रेलवे लाईन की तरफ गये तो देखा कि दो संदिग्ध व्यक्ति परदेशी पुत्र थन्नू डगमगपुर चुनार व सुरेश पुत्र अज्ञात रेलवे लाईन पर बैठ कर नारियल छिल रहे थे तथा ट्रेन से भागने के फिराक में थे।इसी दौरान दोनों को पकड़़ कर पूछताछ किया तो दोनों ने अपना अपराध स्वीकार किया और दोनों चोरों को ग्रामप्रधान उधम सिंह यादव के नेतृत्व में चोरों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।जो इस क्षेत्र में बहुत बड़ी घटना का पर्दाफाश हो गया। बताते हैं कि मारकुंडी क्षेत्र में अब तक मंदिरों में इस प्रकार की तीसरी घटना घटित हो चुकी है।इससे ग्रामीणों,श्रद्धालुओं में तीव्र आक्रोश व्याप्त है।लोगों ने सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए सुनसान एवं एकांत इलाकों में पुलिस गस्त व्यवस्था बढा़ये जाने की मांग की है। इस मौके पर मुख्यरुप से चिरंजीव यादव,प्रतीक यादव,संजय विश्वकर्मा,रामबाबू यादव,अमित यादव,पुजारी बृजभूषण यादव, राजकुमार मिश्रा,प्रसन्न कुमार मिश्रा"रामू",रामसेवक यादव,त्रिलोकी यादव,अमरनाथ पनिका,मसालू गिरी इत्यादि लोग मौजूद रहे।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.