पीडीडीयू नगर में नई कालोनियों को मिलेगी राहत: बिजली खंभों के विस्तार और जलनिकासी सुधार की उम्मीद।
अशोक कुमार जायसवाल
पीडीडीयू नगर/वाराणसी। नगर पालिका पीडीडीयू नगर की चेयरमैन सोनू किन्नर ने रविवार को सर्किट हाउस में उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान शहर की नई बसी कालोनियों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान चेयरमैन ने नई कालोनियों में बिजली के खंभों के विस्तार की मांग उठाई, जिससे वहां रह रहे लोगों को बेहतर विद्युत सुविधा मिल सके। इसके साथ ही शहर में लंबे समय से चली आ रही जलनिकासी समस्या के समाधान के लिए धन आवंटन का मुद्दा भी प्रमुखता से रखा गया। चेयरमैन द्वारा इन मांगों से संबंधित एक पत्रक भी मंत्री को सौंपा गया।
चेयरमैन सोनू किन्नर ने नगर पालिका के नए भवन निर्माण को मंजूरी देने के लिए मंत्री का आभार व्यक्त किया। इस पर मंत्री ए.के. शर्मा ने आश्वासन दिया कि वे स्वयं नए भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मंत्री ने शहर के समग्र विकास में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया, जिससे स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही नई कालोनियों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा।
इस अवसर पर सभासद पारस यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि शमशाद सहित अन्य लोग भी मौजूद
Leave Comments
Login to leave a comment.