पीडीडीयू नगर के कैलाशपुरी में सड़क पर भरा गंदा पानी, नाले का पानी उफनकर सड़क पर फैला
अशोक कुमार जायसवाल
पीडीडीयू नगर। कैलाशपुरी क्षेत्र के सामने स्थित मुख्य सड़क पर गंदे पानी के जमाव से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर फैले पानी के कारण आवागमन प्रभावित हो गया है और राहगीरों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। पहले लोगों में यह चर्चा थी कि पानी की पाइपलाइन फटने से सड़क पर पानी जमा हुआ है, लेकिन स्थानीय निवासियों का कहना है कि पाइपलाइन नहीं फटी है। दरअसल, नाले का पानी भरकर सड़क पर फैल गया है, जिससे गंदा पानी कई जगहों पर जमा हो गया है।
सड़क पर गंदा पानी भरे रहने से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों को बदबू और फिसलन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से नाले की सफाई नहीं होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द नाले की सफाई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके और सड़क पर सामान्य आवागमन बहाल हो सके।
Leave Comments
Login to leave a comment.