Breaking News
Kashi Ki Aawaz | ऑल इंडिया गार्ड्स काउंसिल की 61वीं स्थापना दिवस पर डीडीयू में समारोह आयोजित।
चंदौली

ऑल इंडिया गार्ड्स काउंसिल की 61वीं स्थापना दिवस पर डीडीयू में समारोह आयोजित।

ऑल इंडिया गार्ड्स काउंसिल की 61वीं स्थापना दिवस पर डीडीयू में समारोह आयोजित।

ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (डीडीयू/मुगलसराय)। ऑल इंडिया गार्ड्स काउंसिल (AIGC) की डीडीयू शाखा द्वारा बुधवार, 18 फरवरी 2026 को संगठन के 61वें स्थापना दिवस के अवसर पर रनिंग रूम नंबर-17 के पास एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित ट्रेन प्रबंधक साथियों ने काउंसिल के संस्थापक अध्यक्ष स्व. कॉमरेड अतर सिंह अड्जा तथा संस्थापक सचिव स्व. कॉमरेड एम.एम. डिसजा के संघर्ष, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने संगठन के अब तक के योगदान को स्मरण करते हुए मातृ संगठन को और मजबूत बनाने, एकता को कायम रखने तथा रेल कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर सक्रिय रहने पर जोर दिया।
समारोह में मंडल सचिव रंजीत कुमार, शाखा सचिव निर्मल कुमार, शाखा उपाध्यक्ष सुनील कुमार, संरक्षक रौशन कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार सहित समन कुमार, एस.के. पाल, आनंद कुमार, लड्डू कुमार, डी.के. कसरी समेत अनेक ट्रेन प्रबंधक उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में संगठन की एकजुटता बनाए रखने और कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.