Breaking News
Kashi Ki Aawaz | नियामताबाद में आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी को लेकर जागरूकता अभियान तेज
चंदौली

नियामताबाद में आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी को लेकर जागरूकता अभियान तेज

नियामताबाद में आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी को लेकर जागरूकता अभियान तेज

ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल

नियामताबाद। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविकांत सिंह के दिशा-निर्देशन में ब्लॉक क्षेत्र की स्वास्थ्य टीम द्वारा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड एवं आभा आईडी कार्ड बनाने को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत ब्लॉक की सभी ग्राम सभाओं में स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों को योजना की जानकारी देने के साथ मौके पर ही पंजीकरण भी कर रही हैं।
स्वास्थ्य टीम में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ), एएनएम, आशा संगिनी व आशा कार्यकर्ता शामिल हैं, जो ग्रामीणों को योजना के लाभ बताते हुए आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। विभाग द्वारा कार्य को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए प्रत्येक सीएचओ को नोडल अधिकारी नामित किया गया है, ताकि पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित हो सके। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविकांत सिंह ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जाता है। वहीं, आभा आईडी कार्ड के माध्यम से व्यक्ति का डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड सुरक्षित रहता है, जिससे भविष्य में उपचार के दौरान काफी सुविधा मिलती है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि ब्लॉक क्षेत्र का कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे। इसके लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और ग्रामीणों से अपील की जा रही है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ नजदीकी स्वास्थ्य टीम से संपर्क कर अपना आयुष्मान कार्ड एवं आभा आईडी कार्ड अवश्य बनवाएं। अभियान को सफल बनाने में एआरओ आशीष राय, सीएचओ गौरव मोहन, बृजभूषण, सबा, अंजली कुमारी, आशा संगिनी सुमन सिंह, उर्मिला यादव, सितारा तथा एएनएम इंदु, अनुराधा, सुषमा व आशा दीपमाला सहित स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम सक्रिय रूप से सहयोग कर रही

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.