Breaking News
Kashi Ki Aawaz | नव रचना कान्वेंट स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी, छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
वाराणसी

नव रचना कान्वेंट स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी, छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

नव रचना कान्वेंट स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी, छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

टीमवर्क, आत्मविश्वास और प्रस्तुति कौशल का शानदार प्रदर्शन, विज्ञान–कला का समन्वय जीवन को देता है सार्थक दिशा- प्रधानाचार्या पल्लवी

वाराणसी विक्की मध्यानी

वाराणसी। गिलट बाजार स्थित नव रचना कान्वेंट स्कूल में सोमवार को विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ उदय प्रताप महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए विज्ञान, कला, गणित, कंप्यूटर एवं सामाजिक विज्ञान से जुड़े मॉडलों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
मुख्य अतिथि डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी छात्रों की जिज्ञासा, रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच को मंच प्रदान करने का सशक्त माध्यम है। इससे न केवल पुस्तकीय ज्ञान का व्यावहारिक उपयोग होता है, बल्कि समस्याओं को समझने और उनके समाधान खोजने की क्षमता भी विकसित होती है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रदर्शनी से विद्यार्थियों में टीमवर्क, आत्मविश्वास और प्रस्तुति कौशल का विकास होता है।
विद्यालय प्रबंधक डॉ. रामसुधार सिंह ने विद्यार्थियों को देश की महत्वपूर्ण निधि बताते हुए कहा कि बच्चों की प्रतिभा ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। वहीं प्रधानाचार्या श्रीमती पल्लवी ने कहा कि विज्ञान और कला का आपसी संबंध जीवन को सार्थक दिशा प्रदान करता है और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होता है। प्रदर्शनी के दौरान विद्यालय के ग्राउंड फ्लोर पर बच्चों द्वारा तैयार किए गए क्राफ्ट की दुकानें लगाई गईं, जहां आकर्षक वस्तुओं की जमकर खरीदारी हुई। प्रथम तल पर विज्ञान से संबंधित सिद्धांतों पर आधारित उपकरणों की प्रदर्शनी, द्वितीय तल पर कंप्यूटर एवं गणित के मॉडल तथा तृतीय तल पर हिंदी, अंग्रेजी एवं सामाजिक विज्ञान के मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। देश की महान विभूतियों को उनके परिधानों में प्रस्तुत किए गए मॉडलों को देखकर दर्शक अभिभूत हो उठे। इस अवसर पर पानमती सिंह, डॉ. रामबचन सिंह, डॉ. अरविंद कुमार सिंह, डॉ. सुधीर कुमार राय, रामानंद तिवारी, डॉ. रामजी सिंह, डॉ. दिव्या सिंह, गौतम अरोड़ा, सरस, रमेश लालवानी, प्रकाश श्रीवास्तव, नीतू सिंह, जेपी सिंह, पवन कुमार वर्मा सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं शिल्पा श्रीवास्तव, ममता त्रिपाठी, मीरा सिंह, मानसी सिंह तथा अध्यापक सदानंद मौर्य समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.