Breaking News
Kashi Ki Aawaz | नहर में उतराया शव मिलने से सनसनी, 65 वर्षीय मृत्युंजय की फिसलकर गिरने से मौत।
चंदौली

नहर में उतराया शव मिलने से सनसनी, 65 वर्षीय मृत्युंजय की फिसलकर गिरने से मौत।

नहर में उतराया शव मिलने से सनसनी, 65 वर्षीय मृत्युंजय की फिसलकर गिरने से मौत।

ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल

चन्दौली: जनपद के चकिया कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बलिया खुर्द गांव में शुक्रवार की शाम उस समय सनसनी फैल गई जब नहर में एक वृद्ध का शव उतराया हुआ मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लबालब भरी नहर से शव को बाहर निकलवाया। मृतक की शिनाख्त 65 वर्षीय मृत्युंजय के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार की शाम वह शौच के लिए घर से निकले थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे। खोजबीन के दौरान ग्रामीणों को नहर में एक शव दिखाई दिया, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि पैर फिसलने के कारण वृद्ध नहर में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.