Breaking News
Kashi Ki Aawaz | नहीं रहे पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर सुंदरला विश्वविद्यालय में शोकसभा आयोजित
वाराणसी

नहीं रहे पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर सुंदरला विश्वविद्यालय में शोकसभा आयोजित

नहीं रहे पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर सुंदरला विश्वविद्यालय में शोकसभा आयोजित

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर सुंदरलाल के आकस्मिक निधन पर विश्वविद्यालय के सरस्वती सदन में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रोफेसर सुंदरलाल का निधन बीती रात उनके निज आवास, आगरा में हो गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रोफेसर सुंदरलाल ने अपने कार्यकाल में विश्वविद्यालय को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने हेतु अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने ‘बापू बाजार’ जैसी अभिनव योजनाओं के माध्यम से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को समाज से सीधे जोड़ने का सार्थक प्रयास किया। उनका निधन विश्वविद्यालय परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। गौरतलब है कि प्रोफेसर सुंदरलाल वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 15वें कुलपति थे। उनका कार्यकाल 21 दिसंबर 2010 से 20 दिसंबर 2013 तक रहा। वे डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के गणित विभाग में प्रोफेसर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के उपरांत भी वे आगरा विश्वविद्यालय मे नियमित रूप सेगणित विषय का शिक्षण कार्य कर रहे थेl

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.