Breaking News
Kashi Ki Aawaz | नौगढ़–मधुपुर मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर: पिकअप की टक्कर से सीएनजी ऑटो पलटी, 14 घायल, दो की हालत नाजुक
चंदौली

नौगढ़–मधुपुर मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर: पिकअप की टक्कर से सीएनजी ऑटो पलटी, 14 घायल, दो की हालत नाजुक

नौगढ़–मधुपुर मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर: पिकअप की टक्कर से सीएनजी ऑटो पलटी, 14 घायल, दो की हालत नाजुक

ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल

चंदौली। जनपद के नौगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कोहराम मचा दिया। नौगढ़–मधुपुर मार्ग पर चोरमरवा पुलिया के समीप तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से सीएनजी ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। बताया जा रहा है कि ऑटो में कुल 14 लोग सवार थे, जो नौगढ़ से मधुपुर (सोनभद्र) की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को बाहर निकाला और पांच एंबुलेंस की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचाया। दो की हालत नाजुक, वाराणसी रेफर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद 14 घायलों में से दो की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल 12 अन्य लोगों को नौगढ़ सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है। क्या बोले इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में घायल सभी लोगों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया गया। दो मरीजों की स्थिति नाजुक होने के कारण उन्हें उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। फरार पिकअप चालक की तलाश जारी हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। नौगढ़ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा उपायों की आवश्यकता को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेत लगाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.