Breaking News
Kashi Ki Aawaz | मुगलसराय में जिला कांग्रेस सेवादल का ध्वज वंदन कार्यक्रम संपन्न, नेताओं ने रखे विचार।
चंदौली

मुगलसराय में जिला कांग्रेस सेवादल का ध्वज वंदन कार्यक्रम संपन्न, नेताओं ने रखे विचार।

मुगलसराय में जिला कांग्रेस सेवादल का ध्वज वंदन कार्यक्रम संपन्न, नेताओं ने रखे विचार।

ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल

मुगलसराय। जिला कांग्रेस सेवादल चंदौली द्वारा रविवार को प्रातः 10 बजे वार्ड नंबर 12 चंदासी स्थित जिला मुख्य संगठक दशरथ सिंह चौहान के आवास पर ध्वज वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व दशरथ सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व शहर अध्यक्ष हीरा लाल शर्मा ने ध्वज वंदन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ध्वज वंदन के पश्चात रवि मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और विचारधारा के प्रसार पर चर्चा की।
अपने संबोधन में हीरा लाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने का कार्य किया। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में सत्ता में बैठे लोग नफरत, अन्याय और अत्याचार को बढ़ावा दे रहे हैं, जिसे रोकने के लिए कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करना आवश्यक है। पीसीसी सदस्य आनंद शुक्ल ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कांग्रेस की सोच और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने सामाजिक न्याय और समानता पर बल देते हुए कहा कि सभी को साथ लेकर ही खुशहाल हिंदुस्तान का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हीरा लाल शर्मा, आनंद शुक्ल, दशरथ सिंह चौहान, संगीता सिंह, परमानंद पटेल, अनवर सादात, प्रमोद मौर्य, संजय शक्ति, सुनील कुमार, सलीम उर्फ पप्पू, विप्लव चटर्जी, दीपक सिंह, अजीत गिरी, रामशरण, पारसनाथ खरवार, अंकुश खरवार, रामकिशुन खरवार, गुलाम गौस, मानकुवर देवी, मुन्नी देवी चौहान, मीना देवी चौहान, बसंत कुमार राय, अविनाश पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.