Breaking News
Kashi Ki Aawaz | मुगलसराय कोतवाली में लॉन संचालकों के साथ पीस कमेटी की बैठक।
चंदौली

मुगलसराय कोतवाली में लॉन संचालकों के साथ पीस कमेटी की बैठक।

मुगलसराय कोतवाली में लॉन संचालकों के साथ पीस कमेटी की बैठक।

ब्यूरो अशोक कुमार जायसवाल

मुगलसराय। कोतवाली परिसर में क्षेत्र के लॉन संचालकों के साथ पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने की। बैठक में सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और ध्वनि प्रदूषण को लेकर सख्त निर्देश दिए गए। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में लॉन से संबंधित चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिस पर रोक लगाने के लिए प्रत्येक लॉन में कम से कम 20 सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। इसके साथ ही लॉन परिसर में सुरक्षा के लिए गार्ड की तैनाती अनिवार्य की गई है। जिन दिनों लॉन की बुकिंग हो, उन दिनों 5 से 10 गार्ड अतिरिक्त रूप से लगाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं और आसपास के घरों में छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में डीजे संचालकों को निर्देश दिया जाए कि रात 10 बजे तक बारात लॉन के अंदर प्रवेश कर जाए और 10 बजे के बाद डीजे पूरी तरह बंद कर दिया जाए। लॉन के अंदर यदि डीजे बजाया जाए तो उसकी आवाज धीमी रखी जाए, ताकि ध्वनि परिसर से बाहर न जाए। चेतावनी दी गई कि रात 10 बजे के बाद जीटी रोड पर डीजे बजता मिला तो संबंधित लोगों को कोतवाली लाकर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अग्नि सुरक्षा को लेकर भी सख्त निर्देश दिए गए। कहा गया कि प्रत्येक लॉन में फायर सेफ्टी की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि किसी भी आकस्मिक दुर्घटना की स्थिति में तत्काल बचाव किया जा सके। इसके अलावा जिन लॉन के पास पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, वे अपने कर्मचारियों को सड़क पर तैनात करें, ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो और यातायात सुचारू रूप से चलता रहे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बैठक में लॉन संचालकों ने अपनी समस्याएं भी रखीं और पुलिस प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा की।

You can share this post!

Leave Comments

Login to leave a comment.